न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुलंदशहर हिंसा: बहन बोली- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमेशा गौ-गौ-गौ चिल्लाते हैं, खुद आकर गौरक्षा क्यों नहीं करते

गोहत्या के शक में हिंसक हुई भीड़ ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह (Subodh Kumar Singh) की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Dec 2018 3:34:56

बुलंदशहर हिंसा: बहन बोली- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमेशा गौ-गौ-गौ चिल्लाते हैं, खुद आकर गौरक्षा क्यों नहीं करते

गोहत्या के शक में हिंसक हुई भीड़ ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह (Subodh Kumar Singh) की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद भी भीड़ उन्हें पीटती रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि उनके बाईं आंख के पास गोली लगने मौत हुई। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के पैतृक गांव के लोगों में इसे लेकर काफी गुस्सा है। सुबोध के परिजनों का आरोप है कि एक साजिश के तहत सुबोध कुमार सिंह की हत्या कराई गई है। उनकी मांग है कि सुबोध कुमार को शहीद का दर्जा दिया जाए। परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अभी तक कोई मिलने नहीं आया। मृतक सुबोध कुमार सिंह के चाचा का कहना है कि उनके भतीजे की हत्या एक साजिश है। उन्होंने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि सुबोध कुमार अखलाक हत्याकांड के जांच अधिकारी थे। हो सकता है साजिश के तहत हत्या की गई है।

योगी आदित्यनाथ हमेशा गौ-गौ-गौ चिल्लाते रहते हैं। खुद आकर गौरक्षा क्यों नहीं करते

मृतक सुबोध कुमार सिंह की बहन सुनीता सिंह ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अभी तक कोई मिलने नहीं आया। सुनीता सिंह ने कहा, " मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमेशा गौ-गौ-गौ चिल्लाते रहते हैं। खुद आकर गौरक्षा क्यों नहीं करते हैं। शर्म की बात है। अफसोस है मुझे इस बात का। गौ हमारी माता है। लेकिन गौ एक जानवर है उसी के लिए मेरे भाई ने जान दे दी। हमें पैसे नहीं चाहिए। हमारा भाई एक जाबांज अफसर था।" मृतक सुबोध कुमार सिंह की बहन सुनीता सिंह कहती हैं, 'सुबोध कुमार अखलाक हत्याकांड की जांच कर रहे थे। इसी वजह से उनकी हत्या हुई। यह पुलिस की साजिश है।' उन्होंने भाई को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि पैतृक गांव में उनका स्मारक बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का कोई प्रतिनिधि अभी तक घर नही पहुंचा है। मृतक इंस्पेक्टर की बहन ने बताया कि शाहिद के पिता रामप्रताप सिंह की भी झांसी में गोली लगने से मौत हुई थी। वो भी शहीद हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत