न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू कश्मीर : रिश्वत आरोपी के तीन ठिकानों पर ESIC का छापा, बरामद हुए लाखों रुपए

निजी सुरक्षा सेवाएं देने वाली एक फर्म की शिकायत पर सीबीआई ने जम्मू के शास्त्रीनगर स्थित निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में यह कार्रवाई की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 31 Jan 2021 5:40:40

जम्मू कश्मीर : रिश्वत आरोपी के तीन ठिकानों पर ESIC का छापा, बरामद हुए लाखों रुपए

इंप्लाइज स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (ईएसआईसी) के उप निदेशक को सीबीआई ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। निजी सुरक्षा सेवाएं देने वाली एक फर्म की शिकायत पर सीबीआई ने जम्मू के शास्त्रीनगर स्थित निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में यह कार्रवाई की। उप निदेशक की पहचान दरबारा सिंह के रूप में हुई है, जो निगम का इंचार्ज क्षेत्रीय निदेशक भी है। सीबीआई ने आरोपी के जम्मू, चंडीगढ़ और मोहाली स्थित ठिकानों पर छापा मारकर सात लाख रुपये और संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए हैं। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने आरोपी को विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया।

शिकायतकर्ता निजी सुरक्षा उपलब्ध करवाने वाली फर्म का कर्मचारी

शिकायतकर्ता निजी सुरक्षा उपलब्ध करवाने वाली फर्म का कर्मचारी है। सीबीआई से की गई शिकायत में शिकायतकर्ता ने कहा कि दिसंबर 2020 में ईएसआईसी की ओर से फर्म को नोटिस जारी किया गया। नोटिस में कहा गया कि फर्म ने जरूरी औपचारिकताओं से जुड़े दस्तावेज पूरे नहीं किए हैं। इसके चलते फर्म पर लगभग 23,90,850 रुपये का जुर्माना लगेगा। नोटिस मिलने के तुरंत बाद शिकायतकर्ता कर्मचारी फर्म के मालिक के साथ क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। यहां उप निदेशक से बात की गई तो उनसे कहा गया कि यदि वे दो लाख रुपये की रिश्वत देते हैं तो उनकी जुर्माना राशि को कम किया जा सकता है।

दो लाख रुपये की रिश्वत चार किस्तों में देना तय हो गया

दोनों पक्षों के बीच मोलभाव के बाद आखिरकार दो लाख रुपये की रिश्वत चार किस्तों में देना तय हो गया। इसी दौरान शिकायतकर्ता ने सीबीआई को सूचित कर दिया। सीबीआई की टीम ने जाल बिछाकर उप निदेशक को 50 हजार रुपये की पहली किस्त के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?