न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : BCCI ने दी टीमों को राहत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी सिर्फ 36 घंटे रहेंगे क्वारंटीन

सौरभ गांगुली की अगुवाई वाले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) द्वारा ब्रिटेन से सीमित ओवरों की सीरीज खेल कर लौट रहे खिलाड़ियों के लिए क्वारंटीन की अवधि अब सिर्फ 36 घंटे कर दी गई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 Sep 2020 10:39:30

IPL 2020 : BCCI ने दी टीमों को राहत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी सिर्फ 36 घंटे रहेंगे क्वारंटीन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें संस्करण का आगाज 19 सितम्बर से होने वाला हैं। लेकिन इसकी शुरुआत से पहले सभी टीम को चिंता थी की उनके कुछ मुख्य खिलाड़ी जो इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के हैं अब UAE पहुंचेंगे और उनका क्वारंटीन 6 दिन का हों एकी वजह से वे शुरूआती मैच में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में सभी टीम द्वारा BCCI से क्वारंटीन को कम करने की अपील की गई थी। सौरभ गांगुली की अगुवाई वाले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) द्वारा ब्रिटेन से सीमित ओवरों की सीरीज खेल कर लौट रहे खिलाड़ियों के लिए क्वारंटीन की अवधि अब सिर्फ 36 घंटे कर दी गई हैं। BCCI ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के संबंधित विभागों के साथ मसला सुलझा दिया है।

आईपीएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हां, मैं इसकी पुष्टि कर सकता हूं कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के सभी खिलाड़ी छह दिन के बजाय 36 घंटे तक क्वारंटीन पर रहेंगे। मसला सुलझा लिया गया है तथा अधिकतर टीमों के शीर्ष खिलाड़ी पहले मैच से ही उपलब्ध रहेंगे।’ डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, जोफ्रा आर्चर और जोस बटलर जैसे खिलाड़ी यूएई के समयानुसार गुरुवार की रात को यहां पहुंचेंगे और आगमन पर उनका आरटी-पीसीआर परीक्षण किया जाएगा।

news,news in hindi,latest news,ipl in uae,ipl 2020,ipl news,cricket news,england and australia players

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘उनका विमान में सवार होने से पहले एक परीक्षण होगा और फिर आगमन पर भी उनका परीक्षण किया जाएगा। अन्यथा कड़े परीक्षण प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। इस निर्णय के पीछे तर्क यह है कि खिलाड़ी एक जैव सुरक्षित वातावरण से दूसरे में प्रवेश कर रहे हैं।’ बीसीसीआई ने कम से तीन फ्रैंचाइजी के अधिकारियों से बात की और वे फैसले से काफी खुश लग रहे हैं।

एक फ्रैंचाइजी के अधिकारी ने कहा, ‘बीसीसीआई ने क्वारंटीन की अवधि 36 घंटे करके बहुत अच्छा काम किया है। इसका मतलब है कि चेन्नई सुपरकिंग्स (जोश हेजलवुड और टॉम कुर्रेन), राजस्थान रॉयल्स (स्मिथ, बटलर और आर्चर) के खिलाड़ी पहले मैच से ही उपलब्ध रहेंगे। इसी तरह से किंग्स इलेवन पंजाब के लिए ग्लेन मैक्सवेल और दिल्ली कैपिटल्स के लिए अलेक्स कैरी पहले मैच में खेल पाएंगे।’

केवल कोलकाता नाइट राइडर्स ही ऐसी फ्रैंचाइजी थी जो छह दिन के क्वारंटीन से प्रभावित नहीं हो रही थी क्योंकि उसका पहला मैच 23 सितंबर को है। उसकी टीम में इयान मोर्गन, टॉम बैंटन और पैट कमिंस जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती