न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Assembly Election Results 2018: चुनाव नतीजों पर बोले रजनीकांत, BJP का प्रभाव खत्म

यह साफ तौर पर दिखाता है कि भाजपा ने अपना प्रभाव खो दिया है''। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए प्रतिकूल चुनावी नतीजे उसके लिए ‘झटका' भी हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 12 Dec 2018 12:22:58

Assembly Election Results 2018: चुनाव नतीजों पर बोले रजनीकांत, BJP का प्रभाव खत्म

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने मंगलवार को कहा कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे हिंदी पट्टी के राज्यों में भाजपा का चुनाव हारना और मध्य प्रदेश में चिर प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के साथ कांटे की टक्कर से पता चलता है कि भाजपा ने ‘‘अपना प्रभाव खो दिया है'। भाजपा की हार (Assembly Election Results) पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए मक्कल निधि मैयम के प्रमुख कमल हासन ने ट्वीट किया, ‘‘एक नई शुरुआत का पहला संकेत। यह जनता का आदेश है।''

स्थानीय हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में रजनीकांत ने कहा, ‘‘यह साफ तौर पर दिखाता है कि भाजपा ने अपना प्रभाव खो दिया है''। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए प्रतिकूल चुनावी नतीजे उसके लिए ‘झटका' भी हैं।

मशहूर अभिनेता ने यह टिप्पणी तब की जब राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने भाजपा को मात दी है जबकि मध्य प्रदेश में दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘मजबूत' शख्स मानने की उनकी धारणा और मोदी के प्रचार अभियान के बाद भी इन राज्यों में भाजपा को हुए नुकसान के बारे में पूछे जाने पर 67 साल के रजनीकांत ने कहा, ‘‘यह (हार) निश्चित तौर पर भाजपा के लिए बड़ा झटका है''।

उन्होंने कहा, ‘‘इस बारे में कोई शक नहीं है''। राजनीति में कदम रखने की घोषणा कर चुके रजनीकांत ने पिछले महीने एक तरह से मोदी का जोरदार समर्थन करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री ‘‘उनके साथ जुड़े 10 लोगों''से कहीं ज्यादा मजबूत हैं। बता दें कि रजनीकांत ने कभी बीजेपी की नोटबंदी को सही ठहराया था लेकिन बाद में इसमें कई कमियां भी बताई थी। वहीं, डीमके ने भी रजनीकांत को बीजेपी के समान विचारधारा रखने का वाला व्यक्ति बताया जिन्हें आरएसएस से भी जोड़ दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
‘रणछोड़ अखिलेश’ कहकर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना, सीएम बनने के बयान पर घेरा
‘रणछोड़ अखिलेश’ कहकर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना, सीएम बनने के बयान पर घेरा
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल