महाराष्ट्र (Maharashtra Assembly Election 2019) और हरियाणा (Haryana Assembly Election 2019) में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग की तरफ से कर दिया गया है। शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में में बताया कि महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होगा और 24 अक्तूबर को नतीजे आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शनिवार को तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि दीवाली के त्योहार से पहले चुनाव की पूरी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी।<b>महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनावों से जुड़ी पूरा शेड्यूल इस प्रकार है:</b> - 27 सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी - 04 अक्तूबर नामांकन की अंतिम तिथि होगी - 07 अक्तूबर तक नामांकन वापस लेने की तारीख - 19 अक्टूबर चुनाव प्रचार का आखिरी दिन - 21 अक्तूबर को मतदान होगा - 24 अक्तूबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे शनिवार को दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। और इसी के साथ अब आचार संहिता लागू हो गई है। इससे पहले उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को क्रिमिनल रिकॉर्ड और संपत्ति की जानकारी देनी होगी। 30 दिन में चुनावी खर्च की जानकारी देनी होगी। प्लास्टिक का इस्तेमाल उम्मीदवार न करें। <b>महाराष्ट्र:</b> - 9 नवंबर को पूरा होगा महाराष्ट्र सरकार का मौजूदा कार्यकाल - 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव - 8.9 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट - चुनाव में 1.8 लाख ईवीएम मशीनें लगेंगी - साल 2014 में भाजपा ने 27.8 फीसदी वोट के साथ 122 और शिवसेना ने 19.3 फीसदी वोट के साथ 63 सीटों पर जीत दर्ज की थी - वहीं, कांग्रेस को 18 फीसदी वोट के साथ 42, एनसीपी को 17.2 फीसदी वोट के साथ 41 और अन्य को 20 सीटें मिली थी - 288 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में कांग्रेस-एनसीपी इस बार 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी<b>हरियाणा:</b> - 2 नवंबर को पूरा होगा हरियाणा सरकार का मौजूदा कार्यकाल - 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव - 1.28 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे - साल 2014 में भाजपा 33.20 फीसदी वोट के साथ 47 सीटें और कांग्रेस को 15 सीटों पर जीत मिली थी - वहीं, आईएनएलडी+ 20 और अन्य को 8 सीटों पर जीती थी