न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

57 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 3 व 7 नवंबर को मतदान, 10 नवंबर को गिनती; बंगाल-केरल की 7 सीटों पर नहीं होगा मतदान

चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर समेत कई प्रदेशों की 56 विधानसभा सीटों और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Sep 2020 2:43:41

57 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 3 व 7 नवंबर को मतदान, 10 नवंबर को गिनती; बंगाल-केरल की 7 सीटों पर नहीं होगा मतदान

चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर समेत कई प्रदेशों की 56 विधानसभा सीटों और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 10 नवंबर को गिनती की जाएगी। हालांकि, चुनाव आयोग ने फैसला किया है कि असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर उपचुनाव नहीं होगा। चुनाव आयोग ने कहा कि इन राज्यों से मिले इनपुट के आधार पर 7 सीटों पर चुनाव नहीं कराने का निर्णय लिया गया है। इन राज्यों से बाद में बात करने के बाद चुनाव के बारे में निर्वाचन आयोग फैसला करेगा।

आयोग ने कहा है कि इन राज्यों से ऐसे इनपुट मिले थे जिसमें चुनाव कराए जाने में मुश्किलों का सामना किए जाने की बात कही गई। असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव/ मुख्य चुनाव अधिकारी ने निर्वाचन आोयग को इनपुट भेजे थे। असम, केरल, तमिलनाडु और बंगाल में विधानसभा का कार्यकाल क्रमश: 31.05.2021, 24.05.2021 और 30.05.2021 तक है। जिन सीटों पर चुनाव नहीं होंगे उनमें असम की रंगपारा, सिबसागर सीट, केरल की कुट्टनाद और चवारा सीट, तमिलनाडु की तिरुवोटियूर, गुडियाट्टम (एससी) और फलकट (एससी) सीटें हैं।

बिहार से लोकसभा की एक सीट वाल्मीकि नगर पर भी उपचुनाव होगा। यहां मतदान 7 नवंबर को होगा तथा मतों की गिनती 10 नवंबर को होगी। इसके साथ ही मणिपुर की 4 विधानसभा सीट पर उपचुनाव 7 नवंबर को होगा।

सबसे ज्यादा 27 सीटें मध्य प्रदेश विधान सभा की हैं जहां उपचुनाव होंगे। यहां सामूहिक दल बदल से कई विधायक अयोग्य हुए थे। दूसरी ओर गुजरात की 8 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीख़ों का एलान हो गया है। यहां 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे जबकि 10 नवंबर को काउंटिंग होगी। गुजरात की जिन 8 सीटों पर मतदान होगा उनमें बोटाद, गढडा, कपराडा, करजन, डांग, अबडासा, लिमडी, और मोरबी शामिल हैं।

यूपी में भी उपचुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। यहां 3 नवंबर को 7 सीटों पर उपचुनाव होंगे और 10 नवंबर को रिजल्ट आएगा। रामपुर की स्वार सीट पर उपचुनाव नहीं होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती