न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश / पुलिस का अमानवीय चेहरा, बकरी के विवाद में सिपाही ने बुजुर्ग को जड़ा थप्पड़, मूछ भी उखाड़ ली

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में बांसी पुलिस चौकी के सिपाही द्वारा एक बुजुर्ग किसान के साथ अमानवीय व्यवहार करने का मामला सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Aug 2020 10:18:20

उत्तर प्रदेश / पुलिस का अमानवीय चेहरा, बकरी के विवाद में सिपाही ने बुजुर्ग को जड़ा थप्पड़, मूछ भी उखाड़ ली

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में बांसी पुलिस चौकी के सिपाही द्वारा एक बुजुर्ग किसान के साथ अमानवीय व्यवहार करने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग कर आरोप है कि सिपाही ने एक विवाद में उसे 1900 रुपए वसूल लिए और इससे पहले उसकी पिटाई की। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार ने बताया कि सिपाही राघवेन्द्र सिंह गुर्जर को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी तालबेहट से कराई जा रही है। इसके अलावा बुजुर्ग किसान का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

थप्पड़ जड़ा, मूछ भी उखाड़ ली

पिटाई के दौरान सिपाही ने उसके कान पर थप्पड़ जड़ दिया। जिससे उसके कान का पर्दा फट गया। वहीं, मूछ भी उखाड़ ली। इस घटना के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने जखौरा थाने में प्रदर्शन किया। सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

क्या था मामला?

जखौरा थाना के बांसी गांव के मजरा खिरकन निवासी किसान सिरनाम (71) ने सोमवार को थाने में प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें लिखा कि, 13 अगस्त की रात गांव के जस्सू यादव की बकरी को किसी आवारा कुत्ते ने खा लिया था। जस्सू ने यह आरोप लगाया कि, बकरी को सिरनाम के पालतू कुत्ते ने मारा है। जस्सू ने अगले दिन सिरनाम को अपने साथ बांसी पुलिस चौकी ले गया। जहां सिपाही राघवेंद्र सिंह गुर्जर ने सिरनाम से 2 हजार रुपए मांगे। बुजुर्ग किसान ने अपने कुत्ते की बेगुनाही बयान की। लेकिन सिपाही ने उसे चौकी में बैठा लिया और कान व मूछ उखाड़ी। विरोध करने पर थप्पड़ जड़ दिया। जिससे उसके कान का पर्दा फट गया। सिपाही ने 1900 रुपए लेकर जस्सू से समझौता करा दिया।

सिपाही ने गांव निवासी ज्ञानी कुशवाहा से भी 6000 रुपए वसूल लिया। उसके कुत्ते पर भी जस्सू की बकरी खा लेने का आरोप लगाया था। जब यह बात अन्य ग्रामीणों को पता चली तो सिपाही के खिलाफ लोगों में आक्रोश फैल गया। सोमवार को ग्रामीणों ने जखौरा थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया।

राज्य में 50,893 कोरोना एक्टिव केस

बता दे, उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4 हजार 186 नए रोगी बढ़े हैं। जबकि 69 संक्रमितों की मौत हुई है। सर्वाधिक 10 संक्रमितों की मौत कानपुर नगर में हुई। कानपुर नगर में 10, लखनऊ में 8, मुरादाबाद में 6, प्रयागराज, उन्नाव में 4-4, वाराणसी, बस्ती में 3-3, गोरखपुर, झांसी, आजमगढ़, मथुरा, जालौन, अयोध्या में 2-2, बलिया, जौनपुर, मेरठ, आगरा सहारनपुर, शाहजहांपुर, हापुड़, बहराइच, बिजनौर, सोनभद्र, प्रतापगढ़, रायबरेली, फतेहपुर, अमेठी, बागपत, एटा, बांदा, श्रावस्ती, हमीरपुर में 1-1 रोगियों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1,58,216 पहुंच गई है। यूपी विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से तीन दिनों के लिए शुरू होगा। लेकिन इससे पहले एक चिंताजनक खबर सामने आई है। सोमवार को सचिवालय के 622 अधिकारी और कर्मियों की कोरोना जांच हुई। जिसमें 24 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद डीएम लखनऊ ने सभी विधायकों व उनके निजी स्टाफ की जांच कराए जाने का निर्णय लिया है। आज स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी का सैंपल लेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका