न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ED ने दर्ज किया सुशांत के पिता का बयान, रिया के जवाबों से संतुष्ट नहीं एजेंसी

सुशांत सिंह राजपूत निधन केस में ईडी की जांच जारी है। सुशांत सिंह केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रहा प्रवर्तन निदेशालय (ED) सुशांत सिंह और रिया चक्रवर्ती के करीबियों से लगातार पूछताछ करके उनके बयान दर्ज कर रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Aug 2020 12:56:38

ED ने दर्ज किया सुशांत के पिता का बयान, रिया के जवाबों से संतुष्ट नहीं एजेंसी

सुशांत सिंह राजपूत निधन केस में ईडी की जांच जारी है। सुशांत सिंह केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रहा प्रवर्तन निदेशालय (ED) सुशांत सिंह और रिया चक्रवर्ती के करीबियों से लगातार पूछताछ करके उनके बयान दर्ज कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी इस मामले में एक बार फिर रिया चक्रवर्ती से मुलाकात करेगी। रिया और उनके परिवार से मिलने से पहले ईडी रिया के सीए रितेश शाह का स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड करेगी।

ईडी ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह से पिछले दिनों पूछताछ की थी। अब इस मामले में जांच एजेंसी या सुशांत के पिता केके सिंह का बयान दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि ईडी ने उनसे दिल्‍ली में पूछताछ की है। सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह से ईडी ने सोमवार को दिल्‍ली में पूछताछ की है। सुशांत सिंह के पिता ने अपने दर्ज बयान में उन तमाम मसलों पर विस्तार से ईडी को जानकारी दी। उन्‍होंने आरोप को लिखित तौर पर भी दिया है, जो पहले बिहार पुलिस को एफआईआर लिखवाने के समय दिए थे। केके सिंह ने ईडी को ये भी बताया कि सुशांत के अकाउंट से उन अकाउंट्स में पैसा गया है जिनका उनके बेटे से कोई ताल्लुक नहीं था। सुशांत के पिता का अंदेशा है कि ये अकाउंट रिया और उनकी फैमिली के हो सकते हैं। सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के अकाउंट से पैसे निकालने के आरोप लगाए थे। सुशांत सिंह के पिता केके सिंह ने ही सबसे पहले ये आरोप लगाया था कि उनके बेटे के बैंक अकाउंट से करीब 15 करोड़ रुपये की संदिग्ध हालत में निकालने का मामला सामने आया है।

रिया के जवाबों से ED अधिकारी खुश नहीं

ED रिया के सीए रितेश शाह का बयान दर्ज करेगी। रिया के जवाबों से ED अधिकारी खुश नहीं हैं। रिया के खर्चे, और इनकम टैक्स रिटर्न का मिलान सही नहीं पाया गया है। Ed इस मामले में बरामद मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिया के व्हाट्सएप काल को हासिल करने की कोशिशि की जा रही है। Ed ने वरुण माथुर को भी समन भेजा है। जिससे यह पता लगाया जा सके की रिया और वरुण की आपस में कितनी बार बात हुई है।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा के अपने अपार्टमेंट में 14 जून को मृत पाए गए थे। इस केस में दो महीने से भी ज्यादा समय हो चुका है। बिहार और महाराष्ट्र सरकार से लेकर इन राज्यों की पुलिस फोर्स में तमाम तरह की उठापटक भी देखने को मिली है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?