न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

VIDEO : सीजन से बाहर होने के बाद ब्रावो ने भारी मन से दिया CSK फैंस को इमोशनल मेसेज

कैरेबियन ऑलराउंडर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोट लग गई थी। इस समय CSK को उनकी बहुत जरूरत थी और वे इस बात को भलीभाती जानते थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Oct 2020 11:48:10

VIDEO : सीजन से बाहर होने के बाद ब्रावो ने भारी मन से दिया CSK फैंस को इमोशनल मेसेज

आईपीएल का यह सीजन चोटों से भरा हैं जहां विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों को चोटिल होने के बाद सीजन से बाहर होना पड़ा हैं। इसमें एक नाम चेन्नई सुपर किंग्स स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का भी हैं जो सीजन से हाल ही में बाहर हुए हैं। कैरेबियन ऑलराउंडर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोट लग गई थी। इस समय CSK को उनकी बहुत जरूरत थी और वे इस बात को भलीभाती जानते थे। ऐसे में ब्रावो ने भारी मन से CSK फैंस को एक इमोशनल मेसेज दिया हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के टि्वटर हैंडल पर पोस्ट किए गए वीडियो में ब्रावो ने कहा, 'यह बुरी खबर है। अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को यूं छोड़कर जाना बुरा लग रहा है। मेरे सभी CSK फैंस को मैं बस यही कहना चाहता हूं कि आप टीम का हौसला बढ़ाते रहें। उसे सपॉर्ट करते रहें।'

ब्रावो ने कहा, 'यह सीजन वैसा नहीं रहा है जैसा हमारे फैंस चाहते थे, लेकिन हमने अपना बेस्ट दिया। कई बार अपना सर्वश्रेष्ठ देने के बाद भी नतीजे ऐसे नहीं आते। हमें सपॉर्ट करते रहिए और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम अधिक मजबूत और चैंपियन की तरह वापसी करेंगे। हम सबसे कामयाब फ्रैंचाइजी में हैं, मुझे लगता है कि हमें चेन्नई सुपर किंग्स का सदस्य और फैन होने का गर्व होना चाहिए।'

ब्रावो इस सीजन में छह मैच खले हैं। उन्होंने 8.57 इकॉनमी से छह विकेट लिए हैं। उन्हें दो ही मौकों पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला और सिर्फ सात रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम के आखिरी मुकाबले में उन्हें चोट लग गई और वह आखिरी ओवर नहीं फेंक पाए। दिल्ली को आखिरी ओवर में 17 रन चाहिए थे। अक्षर पटेल ने रविंद्र जडेजा के ओवर में तीन छक्के लगाए जिससे दिल्ली ने मैच जीत लिया था।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 13वां सीजन जारी हैं और सभी टीम अब प्लेऑफ में जगह बनाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। इस सीजन में धोनी ब्रिगेड चेन्नई सुपरकिंग्स की हालत इस खराब दिखाई दे रही हैं और वे अंकतालिका में अभी सबसे नीचे हैं। इसी बीच धोनी की मुश्किलें और बढ़ी हैं क्योंकि टीम के स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ग्रोइन की चोट के चलते आईपीएल के इस सीजन से बाहर हो गए हैं। चेन्नई के लिए यह एक झटके से कम नहीं है, क्योंकि वह ब्रावो के जरिए प्लेऑफ की बुझ रही लौ को कायम रख सकती थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती