न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टोंक : तेज रफ्तार डंपर ने उजाड़ा घर, नीम के पेड़ को उखाड़ गिराई दिवार

बीती रात बरोनी थाना के देवली-भांची गांव में भी एक तेज रफ्तार डंपर नीम के पेड़ को उखाड़ते हुए घर में घुस गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 15 Feb 2021 6:18:45

टोंक : तेज रफ्तार डंपर ने उजाड़ा घर, नीम के पेड़ को उखाड़ गिराई दिवार

जिले में अवैध बजरी की शिकायतें उठती ही रहती हैं जिससे आए दिन कई हादसे होते जा रहे हैं। बीती रात बरोनी थाना के देवली-भांची गांव में भी एक तेज रफ्तार डंपर नीम के पेड़ को उखाड़ते हुए घर में घुस गया। धमाके की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य कमरों से बाहर आए और ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। डंपर की टक्कर इतनी तेज थी कि मकान के आगे का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

बाहरी हिस्से में बनी दुकान और कमरे की दीवार, पटि्टयां टूट कर दूसरी तरफ खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली पर जा गिरी। जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि परिवार के कोई भी सदस्य घटनास्थल पर नहीं होने से जनहानि नहीं हुई। डंपर का केबिन क्षतिग्रस्त हो जाने से चालक उसमें फंसा गया था, जिसके बाद ग्रामीणों ने क्रेन बुलवाकर करीब 1 घंटे बाद घायल चालक को डंपर से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के विरोध में सोमवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर इकट्‌ठा हो गए। आरोप लगाया कि क्षेत्र में बजरी का अवैध खनन और परिवहन जारी है। पुलिस कुछ नहीं कर रही। बजरी परिवहन करने वाले चालक वाहनों को तेज गति से चलाते हैं। जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणाें की भीड़ इकट्‌ठा होने की सूचना पर बरोनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठी फटकाकर भीड़ को तितर-बितर किया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने देवली भांची-मंडावर सड़कपर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस बजरी खनन व परिवहन पर अंकुश लगाने में असफल है। प्रदर्शन की सूचना पर निवाई तहसीलदार मौके पर पहुंचे। तहसीलदार व बरोनी थानाधिकारी ने समझाइश कर दोपहर 12 बजे बाद जाम खुलवाया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में फायरिंग से दहशत, जान बचाने के लिए दौड़े लोग; सामने आया वीडियो

संतकबीरनगर में गाजियाबाद जैसे हत्याकांड की गूंज, हिंदू युवक की गला रेतकर हत्या; आक्रोशित भीड़ ने आरोपी का घर व गुमटी फूंकी

नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम

केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम

हापुड़ में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अपराधी ढेर; फायरिंग में हेड कांस्टेबल घायल

गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर उड़ती अफवाहों से परेशान हुईं बेटी टीना आहूजा, बोलीं- मैं भी इंसान हूं, असर तो...

वर्ल्ड कप के बीच लियोनेल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता की बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में कराया गया भर्ती

छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

फीफा वर्ल्ड कप 2026: मोकोएना के देर से किए गोल ने बचाई साउथ अफ्रीका की लाज, चेक रिपब्लिक के खिलाफ मुकाबला 1-1 से रहा बराबर

23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते

पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली

विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'

शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स

सलाद में कच्ची सब्जियां खाते समय बरतें सावधानी, चुकंदर, पालक और अन्य हरी सब्जियां बन सकती हैं एलर्जी का कारण