न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा चुनावो के चलते बदलेगा IPL का अंदाज, अब इस तरह हो सकता है IPL 2019

आईपीएल 2019 (IPL 2019) की शुरुआत 23 मार्च से होगी जबकि लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 09 Jan 2019 2:03:01

लोकसभा चुनावो के चलते बदलेगा IPL का अंदाज, अब इस तरह हो सकता है IPL 2019

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल IPL) का 12वां संस्करण भारत में ही खेला जाएगा। पहले खबर थी की 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों के चलते इसे भारत से बाहर कराने पर विचार किया जा रहा है लेकिन अब इन सब खबरों पर विराम लग गया है। बीसीसीआई द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज में कहा गया है कि राज्य व केंद्र प्रशासन/एजेंसियों से चर्चा करने के बाद ये तय किया गया है कि आईपीएल के 12वें संस्करण का आयोजन भारत में होगा।

आईपीएल 2019 (IPL 2019) की शुरुआत 23 मार्च से होगी जबकि लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है। दिसंबर 2018 में आईपीएल के 12वें संस्करण के लिए नीलामी का आयोजन हुआ था जिसमें उन खिलाड़ियों की बिक्री हुई थी जो आईपीएल नीलामी पूल में शामिल थे। बीसीसीआई ने कहा भारत में होने वाले आम चुनावों को देखते हुए मैच के फॉर्मेट में बदलाव हो सकता है।

हालांकि अभी आम चुनावों की तिथि का ऐलान नहीं किया गया है, पर माना जा रहा है कि आईएल के मैच उसी समय होंगे, जब देश में आम चुनाव होगा। बीसीसीआई 2014 में हुए लोकसभा चुनाव की तिथियों को ध्‍यान में रखकर आईपीएल के 12वें सीजन के मैचों के आयोजन के संबंध में विस्‍तृत तारीखों की घोषणा 2 फरवरी को कर सकता है।

आईपीएल के मैच अब तक 'होम-अवे' फॉर्मेट में होते रहे हैं, जिसमें हर टीम एक मैच अपने घरेलू मैदान पर खेलती थी तो दूसरा मैच दूसरी टीम के मैदान पर जाकर खेला जाता था। लेकिन अब शायद ऐसा न हो सके। इसमें बदलाव हो सकता है। अब संभव है कि आईपीएल के मैच न्यूट्रल वेन्यू (तटस्थ स्थान) पर खेले जाएं। ऐसा अनुमान उसी दौरान आम चुनाव होने के कारण केंद्र सरकार से इन मैचों के लिए पर्याप्‍त सुरक्षा नहीं मिल पाने की स्थिति को ध्‍यान में रखते हुए लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि आईपीएल के आयोजन के दौरान सुरक्षा व्‍यवस्‍था को ध्‍यान में रखते हुए बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजी को केवल तीन होम मैच देने का फैसला किया है, जबकि अन्‍य मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे।

यहां उल्‍लेखनीय है कि चुनावों के कारण एक बार आईपीएल का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया जा चुका है और सभी मैच वहीं हुए थे। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार सभी फ्रेंचाइजी ने भी सुरक्षा कारणों से विदेशों में मैच कराए जाने की बजाय देश में ही न्‍यूट्रल स्‍थानों पर खेले जाने पर सहमति जताई है। अब बीसीसीआई जल्‍द ही ऐसे 5-6 न्‍यूट्रल स्‍थानों की सूची जारी कर सकता है, जहां होम-अवे फॉर्मेट से अलग आईपीएल 2019 के मैच खेले जा सकें।

बीसीसीआई अधिकारी का कहना है कि आईपीएल के मैच न्‍यूट्रल स्‍थानों पर किए जाने को लेकर चर्चा हुई है। यदि केंद्र सरकार पर्याप्‍त सुरक्षा मुहैया कराने से इनकार कर देती है, जैसा कि पूर्व में दो चुनावों के दौरान हो चुका है तो इस बारे में फैसला लिया जा सकता है। पहला मकसद आईपीएल भारत में ही आयोजित कराया जाना है। चूंकि चुनाव कई चरणों में होंगे, ऐसे में बीसीआई के लिए ऐसे स्‍थानों के चयन में कोई समस्‍या नहीं होगी, जो दोनों टीमों को मान्‍य हो। उन्‍होंने कहा कि इस क्रम में इसका ध्‍यान रखा जाएगा कि संबंधित राज्‍य सरकार मैच के लिए पूरी सुरक्षा मुहैया कराए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत