न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संकट की वजह से रेलवे को हुआ 24 हजार करोड़ रुपए का नुकसान

कोरोना संकट की वजह से पैसेंजर ट्रेनें न चलने और माल ढुलाई कम होने से रेलवे को 24 हजार 717 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है। इ

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Jul 2020 3:28:34

कोरोना संकट की वजह से रेलवे को हुआ 24 हजार करोड़ रुपए का नुकसान

कोरोना संकट की वजह से पैसेंजर ट्रेनें न चलने और माल ढुलाई कम होने से रेलवे को 24 हजार 717 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है। इसमें करीब 18 हजार 399 करोड़ रुपए पैसेंजर ट्रेनों (12 अगस्त तक) और करीब 6 हजार 318 करोड़ रुपए माल ढुलाई के (3 महीने) शामिल हैं। 23 मार्च से 12 अगस्त तक 144 दिन में 21 हजार 939 करोड़ का नुकसान अनुमानित है। 230 स्पेशल ट्रेनों से रोज 22 करोड़ रुपए आय हो रही है। 12 मई से 12 अगस्त तक 3 हजार 168 करोड़ आय अनुमानित है। 4 हजार 600 श्रमिक ट्रेनों में 62 लाख पैसेंजरों से 372 करोड़ की आय हुई है। रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार स्पेशल ट्रेनें छोड़ दें तो सामान्य ट्रेनें न चलने से टिकटों के राजस्व में 144 दिन (12 अगस्त तक) में 18 हजार 399 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है।

राहत की बात यह है कि माल ढुलाई मेें पिछले वर्ष की तुलना में महज 20% की कमी आई है। मालगाड़ियों से सालाना आय 1 लाख 28 हजार 422 करोड़ रुपए और रोज 351 करोड़ रुपए है। तीन माह में 2019 की तुलना में 80% का अचीवमेंट है। यानी 70 करोड़ रुपए का नुकसान राेज हो रहा है। औसतन तीन माह में 6 हजार 318 करोड़ का अनुमानित नुकसान ढुलाई से हुआ है। रेलवे ने 22 मार्च को सभी 13 हजार से अधिक ट्रेनें रद्द कर दी थीं, जो 12 अगस्त तक नहीं चलेंगी। हालांकि 8 हजार से ज्यादा मालगाड़ियां रोज चलती रहीं। रेलवे बोर्ड सदस्य (यातायात) पीके मिश्रा बताते हैं कि 2019 की तुलना में तीन माह में औसतन 80% तक माल ढुलाई हुई है। इस तरह कोराेना से 20% ढुलाई का नुकसान हुआ।

बता दे, पैसेंजर से मिलने वाले राजस्व में 86% की कमी आई है। पैसेंजर भी 2% से कम रह गए हैं। फिलहाल केवल 230 स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत