न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दुबई की कोर्ट ने दो भारतीयों को सुनाई 500 साल की सजा

दुबई कोर्ट ने गोवा के दो लोगों को 500 साल की सजा सुनाई है। 37 साल के सिडनी लिमोस और उनके अकाउंट स्पेशलिस्ट 25 साल के रियान डिसूजा को 200 मिलियन डॉलर के घोटाले में हजारों निवेशकों को धोखा देने के मामले में यह सजा सुनाई गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Apr 2018 5:08:53

दुबई की कोर्ट ने दो भारतीयों को सुनाई 500 साल की सजा

दुबई कोर्ट ने गोवा के दो लोगों को 500 साल की सजा सुनाई है। 37 साल के सिडनी लिमोस और उनके अकाउंट स्पेशलिस्ट 25 साल के रियान डिसूजा को 200 मिलियन डॉलर के घोटाले में हजारों निवेशकों को धोखा देने के मामले में यह सजा सुनाई गई है। सिडनी लिमोस 2015 में उस वक्त सुर्खियों में आया था जब उसने वह सुपर लीग की फ्रेंचाइजी एफसी गोवा का मुख्य स्पॉन्सर बन गया था। उस समय लिमोस की तस्वीर कई नामचीन हस्तियों के साथ आई थी जिसमें अमिताभ बच्चन से लेकर सचिन तेंदुलकर भी थे।

लिमोस ने अपनी कंपनी के जरिये लोगों को प्रलोभन दिया कि वह 25 हजार डॉलर के निवेश पर उन्हें 120 प्रतिशत का न्यूनतम सालाना रिटर्न देगा। लिमोस की पत्नी वलानी पर भी केस रजिस्टर किया गया है। उन पर गैरकानूनी रूप से सील ऑफिस में घुसने और दस्तावेज ले जाने का आरोप है।लिमोस की कंपनी ने शुरूआत में लोगों को पैसे दिए लेकिन मार्च 2016 के बाद से उन्हें रिटर्न देना बंद कर दिया। दुबई की आर्थिक विभाग को जब कंपनी के फर्जीवाड़े का पता चला तो उसने उसके दफ्तर पर ताला जड़ दिया।

गोवा में रहने वाले लिमोस को इससे पहले दिसंबर 2016 में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन उसके बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था। हालांकि पिछले साल जनवरी में भी उसे एक बार फिर से गिरफ्तार किया गया था। वहीं सजोलिम के रहने वाले रियान को पिछले साल फरवरी में दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था।

इस फैसले के बाद कुछ पीड़ितों ने कोर्ट के इस फैसले के प्रति संतोष व्यक्त किया है। एक पीड़ित जिसने 50,000 डॉलर का निवेश किया था ने कहा- कोर्ट का फैसला सुखद है, न्याय किया गया है। एक्सेंशियल को हमें भुगतान करना होगा। यह निर्णय कि वे अब दुबई छोड़कर नहीं जा सकते हैं ये हमारे लिए अच्छा है। उसने कहा, हम अब अपने पैसे वापस चाहते हैं। कईयों ने उम्मीद खो दी है लेकिन हमें अभी भी अपने पैसे वापस मिलने की उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन