Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : पकड़ा गया अंतरराज्यीय तस्कर, शिमला से चरस खरीद जयपुर में करता था सप्लाई

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट स्पेशल टीम (सीएसटी) की सूचना पर हरमाड़ा इलाके में स्थानीय पुलिस द्वारा कारवाई करते हुए अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 09 Feb 2021 11:51:55

जयपुर : पकड़ा गया अंतरराज्यीय तस्कर, शिमला से चरस खरीद जयपुर में करता था सप्लाई

प्रदेश में ऑपरेशन क्लीन स्वीप चलाया जा रहा हैं जिसके तहत बदमाशों पर लगाम लगाई जा रही हैं। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट स्पेशल टीम (सीएसटी) की सूचना पर हरमाड़ा इलाके में स्थानीय पुलिस द्वारा कारवाई करते हुए अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी तस्कर हिमाचल प्रदेश में शिमला से अच्छी क्वालिटी की चरस खरीदकर राजस्थान लेकर आता था और यहां जयपुर में महंगे दाम में स्थानीय ड्रग तस्करों को यह चरस उपलब्ध करवाता था। गिरफ्तार तस्कर मनोज कुमार है। वह गोरखपुर, तहसील भुना, जिला फतेहाबाद (हरियाणा) का रहने वाला है। उसके कब्जे 1 किलो 05 ग्राम चरस बरामद की है। इसकी बाजार में कीमत करीब दो लाख रुपए आंकी जा रही है। मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त मनोज की कार भी जब्त की गई है।
एडिशनल डीसीपी सुलेश चौधरी के सुपरविजन में सीएसटी प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर खलील अहमद के नेतृत्व में टीम को सूचना मिली कि दिल्ली रोड से कुछ तस्कर हरियाणा नंबर की कार में मादक पदार्थ ला रहे है। तब हरमाड़ा पुलिस के सहयोग से नाकाबंदी करके आरोपी मनोज कुमार को पकड़ा गया। वह जयपुर में किस व्यक्ति को यह चरस डिलीवरी करने वाला था। यह खुलासा पूछताछ में होगा। आपको बता दें कि ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में अब तक 550 प्रकरण दर्ज किए गए है। इसके अलावा मादक पदार्थ 702 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका