न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मालिक ने चालान भरने के लिए दिए 1.16 लाख रूपये, पैसे लेकर ड्राइवर हुआ फरार

चालान काटने के अजीब-अजीब वाकये भी सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां मालिक ने चालान के 1.16 लाख ड्राइवर को भरने के लिए दिए तो वह पैसे लेकर भाग गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Sep 2019 10:56:55

मालिक ने चालान भरने के लिए दिए 1.16 लाख रूपये, पैसे लेकर ड्राइवर हुआ फरार

देश भर में 1 सितंबर 2019 से नया मोटर व्हीकल एक्ट (New Motor Vehicle Act) लागू किया गया है। जिसके बाद पूरे देश भर में चालान को लेकर जबरदस्त चर्चा है। दरहसल, इस एक्ट के लागू होने के बाद ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माने की राशि भी कई गुना बढ़ गई है। चालान काटने के अजीब-अजीब वाकये भी सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां मालिक ने चालान के 1.16 लाख ड्राइवर को भरने के लिए दिए तो वह पैसे लेकर भाग गया।

दरअसल, दिल्ली के एक ट्रक का हरियाणा के रेवाड़ी जिले में 1.16 लाख का चालान कटा। इसके बाद ट्रक मालिक ने ड्राइवर को पैसे जमा करने के लिए दिए तो ड्राइवर पैसे समेत गायब हो गया। इसके बाद किसी तरह पुलिस ने उसे पकड़ा।

overloading truck,challen,traffic rule,motor vehicle act,traffic challan,penalty,new motor vehicle act,news,news in hindi

ट्रक के मालिक यामीन खान ने बताया कि ओवरलोडिंग की वजह ट्रक का रेवाड़ी में चालान हुआ था। किसी तरह पैसे ड्राइवर को भरने के लिए दिया लेकिन वह रेवाड़ी पहुंचा ही नहीं और उसका फोन बंद बताने लगा। जब शंका हुई तो पुलिस को सूचना दी गई।

इसके बाद पुलिस पूछताछ के लिए 57 साल के उस ट्रक ड्राइवर झब्बू के घर उत्तर प्रदेश के फिरोजपुर पहुंच गई। पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मीडिया को बताया कि ड्राइवर पांच महीने पहले यहां नौकरी करने आया था।

जानकारी के अनुसार ट्रक के मालिक यामीन खान ने इतने ज्यादा रूपये के चालान कटने की वजह से ड्राइवर को डांट भी लगाई थी जिससे ड्राइवर ने मन ही मन सबक सिखाने की सोच ली थी और वह मालिक के पैसे लेकर फरार हो गया।

पिछले हफ्ते ओडिशा के संबलपुर जिले में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के बाद एक ट्रक ड्राइवर पर 86,500 रु का जुर्माना लगा। ट्रक ड्राइवर अशोक जादव पर 3 सितंबर को जुर्माना लगाया गया था। लेकिन, शनिवार शाम को चालान की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। संबलपुर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ललित मोहन बेहरा ने कहा कि जादव को अनधिकृत व्यक्ति से ड्राइव कराने के लिए 5000, बिना लाइसेंस के ड्राइविंग के लिए 5000, ओवरलोडिंग के लिए 56000, सीमा क्षेत्र से बड़ा सामान ले जाने के लिए 20000 रु का जुर्माना लगाया था। ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर NL01 G1470 है, जो नगालैंड का है। जुर्माने की रकम पहले 86,500 रुपये थी लेकिन ट्रक ड्राइवर के कुछ दस्तावेज पेश करने के बाद इसे 70 हजार रुपये पर तय कर दिया गया। ट्रक ओडिशा से छत्तीसगढ़ जा रहा था। रास्ते में संभलपुर में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों (RTO) ने पकड़े जाने पर ट्रक ड्राइवर पर भारी जुर्माना लगा दिया। ट्रक नगालैंड स्थित एक कंपनी बीएलए इंफ्रास्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड का है। ट्रक में जेसीबी मशीन थी।

बता दे, ओडिशा उन कुछ राज्यों में से एक है, जिन्होंने 1 सितंबर से संशोधित मोटर वाहन कानून लागू किया है। कानून के लागू होने के पहले चार दिनों में 88 लाख रु से ज्यादा का संग्रह किया जा चुका है। पिछले हफ्ते भी भुवनेश्वर में एक ऑटो-रिक्शा चालक पर 47,500 रु जुर्माना लगाया गया था। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, बीमा समेत कई जरूरी दस्तावेज नहीं थे।

दिलचस्प बात यह है कि खुद पुलिस वालों के भी चालान काटे जा रहे हैं। अहमदाबाद पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस ने यातायात नियमों को तोड़ने वाले पुलिसकर्मियों को कड़ा संदेश देने और सबक सिखाने के लिए चालान काटे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत