न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रंप का बड़ा कदम, हस्ताक्षर किया 66 लाख करोड़ रुपये का कोरोना राहत बिल

अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोविड-19 राहत बिल जो कि 900 बिलियन डॉलर (करीब 66 लाख करोड़ रुपये) का हैं हस्ताक्षर कर जारी किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Dec 2020 4:48:32

ट्रंप का बड़ा कदम, हस्ताक्षर किया 66 लाख करोड़ रुपये का कोरोना राहत बिल

कोरोना के चलते व्यापार के कई क्षेत्र ऐसे हैं जो मंदी का सामना कर रहे हैं। अमेरिका के हालात भी कुछ डगमगाए हुए हैं जिसमें सुधार लाने के लिए अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोविड-19 राहत बिल जो कि 900 बिलियन डॉलर (करीब 66 लाख करोड़ रुपये) का हैं हस्ताक्षर कर जारी किया। इससे लोगों को राहत मिलेगी और फिर से व्यवसाय को उठाने में मदद। इस बिल से अमेरिका में कोरोना की वजह से रोजगार से हाथ धोने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

ट्रंप ने रविवार रात एक बयान में हस्ताक्षर करने की घोषणा की जिसमें कोविड-19 राहत के बारे में बात की गई थी। इस बिल में 2000 डॉलर के बजाय अधिकांश अमेरिकियों को 600 डॉलर की राहत दी गई है। गौरतलब है कि रिपब्लिकन पार्टी ने कांग्रेस से मांग की थी कि राहत राशि को 2000 डॉलर किया जाए।

बयान में ट्रंप ने कहा, मैं कोविड-19 राहत बिल पर एक मजबूत संदेश के साथ हस्ताक्षर करूंगा, जो कांग्रेस को स्पष्ट करता है कि बेकार वस्तुओं को हटाने की आवश्यकता है। हालांकि, राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि वह कांग्रेस को 'नया संस्करण' भेजेंगे, जो कि बचाव प्रक्रिया के तहत हटाए जाएंगे। हालांकि, हस्ताक्षर किए गए बिल में परिवर्तन नहीं किया जा सकता है।

इससे पहले, ट्रंप ने कोविड-19 राहत विधेयक पर हस्ताक्षर करने से इनकार करते हुए कहा था कि ज्यादातर अमेरिकियों के लिए 600 डॉलर की सहायता काफी नहीं है और उन्होंने संसद से इस राशि को बढ़ाकर 2,000 अमेरिकी डॉलर करने के लिए कहा।

ट्रंप ने मंगलवार रात ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा था कि इस विधेयक से विदेशों में बहुत अधिक धन पहुंचेगा, लेकिन अमेरिकियों को पर्याप्त राशि नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा, कुछ महीने पहले कांग्रेस ने अमेरिकी लोगों को तत्काल मदद पहुंचाने के लिए एक नए पैकेज पर बातचीत शुरू की थी। हालांकि, अब वे जिस विधेयक को मेरे पास भेजने की तैयारी कर रहे हैं, वह उम्मीद से काफी अलग है। यह वास्तव में एक अपमान है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी का सबसे अधिक प्रभाव अमेरिका पर ही देखने को मिला है, जहां संक्रमितों की संख्या दुनियाभर में सबसे अधिक है। अमेरिका में अब तक 1,95,73,847 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं महामारी के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 3,41,138 है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत