न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा - भारत और पाकिस्‍तान की ओर से जल्‍द मिलेगी अच्‍छी खबर

अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप (America Donald Trump) ने वियतनाम के हनोई में कहा कि भारत और पाकिस्‍तान की ओर से बहुत जल्‍द अच्‍छी खबर आएगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 28 Feb 2019 3:24:02

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा - भारत और पाकिस्‍तान की ओर से जल्‍द मिलेगी अच्‍छी खबर

भारत और पाकिस्‍तान (India-Pakistan) के बीच बढ़ रहे तनाव को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से बड़ा बयान आया है। अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप (America Donald Trump) ने वियतनाम के हनोई में कहा कि भारत और पाकिस्‍तान की ओर से बहुत जल्‍द अच्‍छी खबर आएगी। अमेरिका ने दावा किया है कि वह दोनों देशों के बीच मध्‍यस्‍थ की भूमिका निभा रहा है। ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच बहुत जल्‍द तनाव खत्‍म हो सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (America Donald Trump) ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों से दोनों देशों के बीच तनाव के बीच हमारे पास भारत और पाकिस्तान से कुछ अच्छे समाचार हैं। माना जा रहा है कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ बैठक के दौरान हनोई में एक संवाददाता सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रम्प की इन टिप्पणियों ने भारतीय और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को कम करने की संभावना जगा दी है।

दरहसल, 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद अमेरिका ने इसकी निंदा की थी और पाकिस्‍तान को जल्‍द से जल्‍द आतंकी कार्रवाई करने को कहा था। ट्रंप ने पाकिस्‍तान को फटकार लगाते हुए कहा था कि वह अपनी सरजमीं से आतंकवाद को पूरी तरह से खत्‍म करे। गौरतलब है कि जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय वायुसेना ने POK में घुसकर जैश के ठिकानों पर हमला किया था। रात करीब साढ़े तीन बजे एक साथ 12 मिराज-2000 लड़ाकू विमानों ने आतंकियों के बड़े ठिकानों पर हमला किया और उसे पूरी तरह से तबाह कर दिया। भारतीय वायुसेना से जुड़े सूत्रों ने बताया था कि वायुसेना के विमानों ने नियंत्रण रेखा को पारकर जैश के आतंकी कैंप पर करीब 1000 किलोग्राम के बम बरसाए थे। सूत्रों के मुताबिक इस हमले में 350 आतंकी मारे गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल