न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बगदादी को जहन्नुम पहुंचाने वाले असली हीरो को ट्रंप ने दिया ये खास तोहफा

इस पूरे मिशन में बगदादी तक पहुंचने में सबसे अहम रोल निभाने वाले बेल्जियन मेलोनाइज (Belgian Malinois) नस्ल के कुत्ते को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 31 Oct 2019 10:41:39

बगदादी को जहन्नुम पहुंचाने वाले असली हीरो को ट्रंप ने दिया ये खास तोहफा

अमेरिका ने शनिवार को दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी और इस्लामिक स्टेट (Islamic State) के सरगना अबु बकर अल-बगदादी (Abu Bakr al Baghdadi) को मौत के घाट उतार दिया था। अमेरिकी सेना के हमले के बाद आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) सरगना अबु बकर अल-बगदादी ने सुसाइड ब्लास्ट में खुद को उड़ा लिया। इस ऑपरेशन में अमेरिकी सेना ने कुछ कुत्तो की भी मदद ली थी। इस पूरे मिशन में बगदादी तक पहुंचने में सबसे अहम रोल निभाने वाले बेल्जियन मेलोनाइज (Belgian Malinois) नस्ल के कुत्ते को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया है। इससे पहले सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस्लामिक स्टेट के मुखिया रहे बगदादी को पकड़ने में मदद करने वाले कुत्ते की काफी तारीफ की थी। यही नहीं डोनाल्ड ट्रंप ने इस कुत्ते की फोटो भी ट्वीट की थी। ट्रम्प ने ट्वीट में लिखा, 'हम उस डॉग की फोटो सार्वजनिक कर रहे हैं, जिसने आईएसआईएस सरगना अबू बकर अल-बगदादी को मारने में अहम रोल निभाया।'

इस कुत्ते ने अमेरिकी सैनिकों को सुरक्षित रखने में भी अहम रोल निभाया है। अमेरिकी सेना के इन कुत्तों को कई सारी गतिविधियों की ट्रेनिंग दी जाती है। इनमें जमीन के अंदर बिछी बारूदी सुरंगों का सूंघकर पता लगाना भी शामिल होता है। ये कुत्ते पेड़ों में छिपे स्नाइपर, या झाड़ियों के पीछे घात लगाए दुश्मन को भी सूंघकर ढूंढ़ लेते हैं। ये कुत्ते सैनिकों के आगे चलते हैं ताकि उन्हें कोई चोट न आए।

कहा जा रहा है कि बगदादी के घर बोले गए धावे में कुत्ता सुरंग में सिर्फ इसलिए नहीं गया था कि आतंकी का पता लगाया जा सके, बल्कि इसलिए भी सैनिक बगदादी के झांसे में न आएं। अमेरिकी सेना के कुत्ते की इस नस्ल को अपनी सेवाओं के लिए सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है।

बेल्जियन मेलोनाइज नस्ल के इस कुत्ते के नाम और इससे जुड़ी जानकारी को काफी गोपनीय रखा जा रहा है। बता दें कि बगदादी ने खुद को और अपने तीन बच्चों को एक बंद सुरंग के अंदर विस्फोटक से उड़ा लिया था, इस धमाके में कुत्ते को भी चोट आई थी। लेकिन यह तेजी से स्वस्थ हो रहा है। ट्र्म्प ने इस कुत्ते को 'सुंदर' और 'प्रतिभावान' बताया, लेकिन इसके और इसके हैंडलर के नाम के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत