न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घरेलू उड़ानें शुरू / फेस शील्ड में यात्री तो पीपीई किट में दिखे फ्लाइट अटेंडेंट; इन दो राज्यों में अभी शुरू नहीं हुई विमान सेवा

दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 4:45 पर पुणे के लिए पहली फ्लाइट रवाना हुई। जबकि मुंबई एयरपोर्ट से सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर पहली फ्लाइट पटना के लिए रवाना हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 25 May 2020 9:22:42

घरेलू उड़ानें शुरू / फेस शील्ड में यात्री तो पीपीई किट में दिखे फ्लाइट अटेंडेंट; इन दो राज्यों में अभी शुरू नहीं हुई विमान सेवा

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में 25 मार्च से लॉकडाउन किया गया था। जिसके बाद से ट्रेन और उड़ान सेवा भी बाधित थी। लेकिन अब लॉकडाउन 4 में जब जनता को तमाम रियायतें मिलीं तो लोगों की सहूलियत के लिए ट्रेन और विमान सेवा शुरू करने का फैसला लिया गया। इसी कड़ी में आज 25 मई से घरेलू उड़ान सेवा को भी फिर से शुरू किया गया। 25 मई से आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल को छोड़कर पूरे देश में घरेलू विमान सेवा की शुरुआत हो गई है। दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 4:45 पर पुणे के लिए पहली फ्लाइट रवाना हुई। जबकि मुंबई एयरपोर्ट से सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर पहली फ्लाइट पटना के लिए रवाना हुई।

आंध्र प्रदेश में 26 और पश्चिम बंगाल में 28 मई से

घरेलू विमान सेवा की शुरुआत को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर बताया था, 'देश में नागरिक उड्डयन कार्यों की सिफारिश करने के लिए विभिन्न राज्यों के साथ बातचीत का एक लंबा दिन रहा। आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल को छोड़कर सोमवार से पूरे देश में घरेलू उड़ानों की शुरुआत होगी।' हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि सोमवार से मुंबई और राज्य के अन्य हवाई अड्डों से अनुमोदित और अनुसूची के अनुसार मुंबई से सीमित उड़ानें होंगी। वहीं आंध्र प्रदेश में 26 मई और पश्चिम बंगाल में 28 मई से घरेलू उड़ानों की शुरुआत की जाएगी।

coronavirus,lockdown,domestic flights recommence,lockdown,delhi andhra pradesh,west bengal,tamilnadu,delhi airport,mumbai airport,gharelu udane,new,hindi news

राज्य सरकार खुद तय करेगी क्वारंटाइन के नियम

इससे पहले केंद्र ने हवाईयात्रियों को क्वारंटाइन किए जाने के मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट की थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी कर कहा कि राज्य यात्रियों को क्वारंटाइन करने के नियम खुद तय कर सकते हैं। मंत्रालय ने घरेलू उड़ानों, ट्रेन और बस यात्रा के लिए क्वारंटाइन गाइडलाइन जारी कर राज्यों और हवाई यात्रियों की मुश्किलें काफी हद तक दूर कर दीं।

- कर्नाटक की राज्य सरकार ने कहा है कि राज्य में महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश से किसी भी माध्यम से आने वाले यात्रियों को 7 दिन के इंस्टिट्यूशन और 7 दिन के होम क्वारैंटाइन में जाना होगा।

- उत्तराखंड के यात्रियों को 10 दिन के लिए होटल या सरकारी जगह पर क्वारैंटाइन होना होगा।

- गोवा की राज्य सरकार चाहती है कि राज्य में विमान से आने वाले सभी यात्रियों का एंटी बॉडी टेस्ट किया जाए।

- मध्य प्रदेश सरकार ने कहा कि राज्य में फ्लाइट से आने वाले सभी यात्रियों की स्कैनिंग की जाएगी। यदि किसी को कोराना के शुरुआती लक्षण मिलते हैं, तो उसे क्वारैंटाइन किया जाएगा और जांच के लिए उसके सैंपल लिए जाएंगे। ​​​​​​

- पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में विमान, ट्रेन या बस से आने वाले सभी यात्रियों को अनिवार्य तौर पर 14 दिन के होम क्वारैंटाइन में जाना होगा।

- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 25 मई से राज्य में आने वाले सभी विमान यात्रियों को 14 दिन के इंस्टिट्यूशन क्वरैंटाइन पीरियड में जाना होगा। उन्होंने कहा कि घरेलू उड़ानों के शुरू होने के बाद संक्रमण फैलने की आशंका को दरकिनार नहीं किया जा सकता है।

- अंडमान-निकोबार के प्रशासन ने भी वहां जाने वाले सभी विमान यात्रियों के लिए सख्त स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तय किया है। सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। उन्हें 14 दिन के लिए होम क्वारैंटाइन में जाना होगा।

- ओडिशा, असम, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में विमान यात्रियों को 14 दिन क्वारैंटाइन में जाना होगा।

- दिल्ली सरकार ने कहा कि यात्रियों का क्वारनटीन अनिवार्य नहीं होगा। बिना लक्षण वाले यात्रियों को सलाह दी जाएगी कि वह अगले 14 दिन तक अपने स्वास्थ्य को मॉनिटर करें। अगर उनमें कोई लक्षण आता है तो वह तुरंत डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर को सूचना दें। जिन यात्रियों में कोरोना के लक्षण पाए जाएंगे तो प्रोटोकॉल के हिसाब से उनका इलाज होगा और यदि निगेटिव पाए गए तो उन्हें घर जाने की इजाजत होगी लेकिन अगले 7 दिन आइसोलेशन में ही रहना होगा।

- केरल में यात्रियों को covid19jagratha.kerala.nic.in पर रजिस्टर करना होगा। केरल पहुंचे यात्रियों को 14 दिनों तक क्वारनटीन रहना होगा। इसके अलावा तिरुवनंतपुरम से दूसरे जिलों तक जाने के लिए केरल परिवहन विभाग की बसें चलेंगी।

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका