Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा : आलू चिप्स के बीच छिपाकर लाया जा रहा था 96 लाख का डोडा, NCB टीम ने की कारवाई

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (NCB) की टीम को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली जिसमें कारवाई करते हुए टीम ने 96 लाख का डोडा चूरा पकड़ा हैं जो कि आलू चिप्स के बीच छिपाकर लाया जा रहा था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 22 Feb 2021 12:34:29

कोटा : आलू चिप्स के बीच छिपाकर लाया जा रहा था 96 लाख का डोडा, NCB टीम ने की कारवाई

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (NCB) की टीम को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली जिसमें कारवाई करते हुए टीम ने 96 लाख का डोडा चूरा पकड़ा हैं जो कि आलू चिप्स के बीच छिपाकर लाया जा रहा था।मुखबिर के जरिए एनसीबी को सूचना मिली थी कि एक ट्रक एमपी के मंदसौर से जोधपुर के लिए निकला है। इसमें अवैध डोडा चूरा तस्करी कर ले जाया जा रहा है। सूचना पर नारकोटिक्स की टीम ने आसपास के जिलों में नाकाबंदी की। संदिग्ध ट्रक पर नजर रखी। शुक्रवार को फतेहपुर टोल नाके पड़ जोधपुर नम्बर का ट्रक नजर आया। जिसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में ट्रक के अंदर 233 कट्टे में 4836 किलो डोडा चूरा भरा हुआ था। इसकी बाजार कीमत करीब 96 लाख रुपए बताई जा रही है। टीम ने तस्करी के आरोप में जोधपुर निवासी रामनिवास पुत्र ओमप्रकाश विश्नोई (32) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया। पूछताछ में तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।
नारकोटिक्स ब्यूरो के उप आयुक्त विकास जोशी ने बताया कि आरोपी रामनिवास विश्नोई जोधपुर की बाप तहसील का रहने वाला है। वह नशे का लती है। नशा मुक्ति केंद्र में भी रह चुका है। पहले वो बस चलाता था। पैसों के लालच में वो तस्करी का काम करने लगा। पिछले 2 साल से तस्करी का काम कर रहा था। उसे एक चक्कर पर 50 हजार रुपए मिलते थे। पूछताछ में ट्रक ड्राइवर ने एमपी के आगर से माल लाना बताया। वो बार-बार बयान बदल रहा है। फर्जी कागज बनाकर तस्करी

ट्रक में 160 बोरी आलू चिप्स भरी हुई थी। जिनका फर्जी कागज बने हुए थे। अमृतसर से खरगौन व खरगौन से अमृतसर का एक ही दिन के फर्जी कागज बने हुए थे। आलू चिप्स की बोरियों के नीचे 233 कट्टों में डोडा चूरा था। साथ ही 10 बोरियों में डोडा चूरा पाउडर भरा था।

तस्करी का बड़ा नेटवर्क

एमपी से जोधपुर, फलौदी के बीच तस्करी का बड़ा नेटवर्क है। इससे पहले भी जून में एनसीबी ने एक ट्रक से 5.8 टन (5800 किलो) डोडा चूरा बरामद किया था। लेकिन, तब टीम तस्करों तक नहीं पहुंच पायी थी। इसी बात का फायदा उठाकर नशे के माफिया तस्करी के नेटवर्क को संचालित करते रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका