न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करुणानिधि की बीमारी के सदमे व दुख से पार्टी के 21 कार्यकर्ताओं की मौत : DMK

द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (डीएमके) ने बुधवार को कहा कि एम करुणानिधि के बीमार होने और अस्पताल में भर्ती होने के सदमे में 21 पार्टी कार्यकर्ताओं की मृत्यु हो गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Aug 2018 6:36:15

करुणानिधि की बीमारी के सदमे व दुख से पार्टी के 21 कार्यकर्ताओं की मौत : DMK

द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (डीएमके) ने बुधवार को कहा कि एम करुणानिधि के बीमार होने और अस्पताल में भर्ती होने के सदमे में 21 पार्टी कार्यकर्ताओं की मृत्यु हो गई है। डीएमके ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि 94 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के मद्देनजर वे कोई कठोर कदम नहीं उठाएं।

डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष एम के स्टालिन ने कहा, ‘मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ है कि पार्टी के 21 कार्यकर्ताओं की मृत्यु हो गई है जो पार्टी अध्यक्ष कलैगनार की बीमारी (और अस्पताल में भर्ती) होने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए।’

स्टालिन ने कहा कि चूंकि करुणानिधि यहां कावेरी अस्पताल में लगातार पांचवें दिन गहन देखभाल में हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इन मौतों को लेकर बहुत दुख हुआ। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने यद्यपि मृतकों की पहचान का खुलासा नहीं किया।

स्टालिन ने अस्पताल से एक बयान के हवाले से कहा कि पार्टी संरक्षक के स्वास्थ्य की स्थिति ‘सामान्य’ हो रही है और चिकित्सकों का एक दल उनकी निगरानी कर रहा है।उन्होंने कहा,‘यह अच्छी खबर है और यह हमें साहस दे रही है।’ उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा अपने नेता को वापस आने आने को लेकर की गई भावनात्मक अपील बेकार नहीं जाएगी।

करुणानिधि के पुत्र एवं डीएमके में उनके उत्तराधिकारी स्टालिन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह यह जानें कि वह एक भी पार्टी कार्यकर्ताओं के जीवन का नुकसान बर्दाश्त नहीं कर सकते। इस बीच तमिल अभिनेता विजय अस्पताल पहुंचे और करुणानिधि के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डा. अरविंदन सेलवाराज ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा, ‘यद्यपि उस स्थिति का समाधान हो गया है जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अधिक आयु के चलते उनके सामान्य स्वास्थ्य में समग्र रूप से हुई गिरावट के चलते उन्हें कुछ समय के लिए अस्पताल में रखना पड़ेगा।’ बता दें करुणानिधि को 28 जुलाई को रक्तचाप में गिरावट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत