न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : धोनी को नहीं मिल पाई 200वें मैच की खुशी, बीते हर पड़ाव पर मिली हैं जीत

यह मैच धोनी का आईपीएल में 200वां मैच था। धोनी 200 आईपीएल मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन चुके थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 20 Oct 2020 11:38:39

IPL 2020 : धोनी को नहीं मिल पाई 200वें मैच की खुशी, बीते हर पड़ाव पर मिली हैं जीत

आईपीएल का 13वां सीजन जारी हैं जिसमें हर टीम प्ले-ऑफ में जगह बनाने की लड़ाई लड़ रही हैं। इस बार महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा। बीते दिन भी उन्हें राजस्थान रॉयल्स (RR) से हार मिली। यह मैच धोनी का आईपीएल में 200वां मैच था। धोनी 200 आईपीएल मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन चुके थे। लेकिन इस बार धोनी को इस पडाव पर खुशी नहीं मिल पाई जबकि पिछले हर पड़ाव पर उन्हें जीत मिली थी।

इस खास मौके पर उनके प्रशंसकों को उनसे और सीएसके दोनों से ही एक शानदार पारी और मैच की उम्मीद थी। सभी को लग रहा था कि धोनी अपने इस खास मैच में बड़ी पारी खेलेंगे और उनकी टीम मैच जीतकर उन्हें एक अच्छा उपहार देगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और धोनी की टीम को सात विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। धोनी खुद भी बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए और 28 रन ही बनाए।

जबकि इससे पहले के धोनी के खास मुकाबले देखें तो वे हमेशा उनके लिए यादगार रहे। धोनी ने साल 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था जिसमें चेन्नई ने जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने 2011 में पुणे वारियर्स के खिलाफ अपना 50वां मुकाबला खेला और सीएसके को जीत मिली। इसी तरह 2014 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 100वें और 2017 में मुंबई के खिलाफ ही 150वें मुकाबले में भी चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मारी। फिलहाल धोनी की अगुवाई वाली तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस बार प्लेऑफ की राह बेहद मुश्किल हो चुकी है। टीम ने कोटे के 14 में से 10 मुकाबले खेल लिए हैं और इसमें सात में उसे हार नसीब ही है। धोनी की टीम छह अंकों के साथ अंक तालिका में भी निचले पायदान पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज