न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नक्सलियों ने रेल ट्रैक उड़ाया, धनबाद-गया-दिल्ली रूट पर ट्रेन ट्रैफिक बाधित

झारखंड के गिरिडीह-धनबाद-गया रेलखंड के चेंगड़ो हाल्ट के पास सोमवार देर रात नक्सलियों ने रेल की पटरी उड़ा दी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Oct 2018 8:04:01

नक्सलियों ने रेल ट्रैक उड़ाया, धनबाद-गया-दिल्ली रूट पर ट्रेन ट्रैफिक बाधित

झारखंड के गिरिडीह-धनबाद-गया रेलखंड के चेंगड़ो हाल्ट के पास सोमवार देर रात नक्सलियों ने रेल की पटरी उड़ा दी है, जिससे रात से ही इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बाधित है। फिलहाल रेल कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रैक को मरम्मत करने में लग गए हैं। घटना के बाद से लगभग 8 घंटे तक धनबाद-गया-दिल्ली रूट पर ट्रेन ट्रैफिक बाधित है और ट्रेनें जहां तहां रुकी हुई हैं। नक्सलियों ने दो शक्तिशाली केन बम लगाकर ट्रैक को उड़ाया है। जीसी सेक्शन के अप और डाउन दोनों लाइनों पर परिचालन बाधित है। हजारीबाग और पारसनाथ के बीच स्थित चेरो स्टेशन के चौधरी बांध के पास ये घटना हुई है। रेलवे ने एहतियात के तौर पर भी कई ट्रेनों को रोक दिया है। गंगा दामोदर ,कालका एक्सप्रेस ट्रेन समेत आधा दर्जन ट्रेनें जहां-तहां फंसी हुई हैं। आरपीएफ और जीआरपी अलर्ट मोड पर है। धनबाद रेल मंडल के अधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। गंगा दामोदर एक्सप्रेस का रूट बदला गया है। यह ट्रेन अब गया की बजाय आसनसोल हो कर पटना के लिए रवाना की गई है। ट्रेन संख्या 2816 और 2308 सहित आधा दर्जन ट्रेनें धनबाद ,गोमो और गया स्टेशन में खड़ी हैं।

नक्सलियों ने 16 और 17 अक्टूबर को बिहार-झारखंड बंद का आह्वान किया है। माओवादी आईपीएस अमरजीत बलिहार की हत्या में दोषी पाए गए दो नक्सलियों को फांसी की सजा सुनाए जाने का विरोध कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत