Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

झोलाछाप डॉक्टरों का चल रहा गोरखधंधा, विभाग व प्रशासन दिख रहा लाचार, नहीं कोई कारवाई

बाड़मेर के समदड़ी में बीते दिनों एक झोलाछाप डॉक्टर को पकड़ा गया था लेकिन उसके बाद कोई कारवाई नहीं की गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Oct 2020 1:24:38

झोलाछाप डॉक्टरों का चल रहा गोरखधंधा, विभाग व प्रशासन दिख रहा लाचार, नहीं कोई कारवाई

गांव और कस्बों में देखा जाता हैं कि नीम हकीम मरीजों का इलाज कर अपना गोरखधंधा चला रहे हैं और विभाग व प्रशासन की तरफ से इनपर कोई कारवाई भी नहीं की जाती हैं। बाड़मेर के समदड़ी में बीते दिनों एक झोलाछाप डॉक्टर को पकड़ा गया था लेकिन उसके बाद कोई कारवाई नहीं की गई। ये झोलाछाप डॉक्टर बिना लाइसेंस के जगह-जगह अपनी क्लीनिक लगा बैठे हैं, लेकिन इन झोलाछाप डॉक्टरों पर चिकित्सा विभाग व प्रशासन किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं कर रहा है। जिससे इनके हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं।

इलाज के नाम पर मरीजों से अच्छी खासी रकम वसूली जा रही है। ठोस कार्रवाई के अभाव में बेखौफ झोलाछाप नीम हकीम डॉक्टर मरीजों के जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। साथ ही जब इलाज के दौरान मरीज की स्थिति ज्यादा बिगड़ने लगती हैं तो ये मरीज को किसी बड़े अस्पताल भेज देते हैं। समदड़ी ही नहीं आस-पास सेवाली, फूलन, देवड़ा, करमावास, मजल, रानीदेशीपुरा सहित गांवों में कई अवैध क्लीनिक संचालित हाे रहे हैं।
बात लाइसेंस की करें तो इनके पास कोई पंजीकृत लाइसेंस नहीं है। बिना किसी डिग्री के ये मलेरिया, बुखार, खांसी, डेंगू सहित गंभीर बीमारियों का हाई डोज की दवाइयां देकर इलाज करते हैं, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। शिकायत पर टीम ने कुछ दिन पहले समदड़ी स्थित एक क्लिनिक पर कार्रवाई की थी, लेकिन दूसरे झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। ऐसे में ये बेखौफ ग्रामीणों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जब ग्रामीण अधिकारियों को इनकी शिकायत करते हैं तो चिकित्सा विभाग के उच्चाधिकारी कार्रवाई की बजाय इन्हें अनसुना कर देते हैं। इससे क्षेत्र में दिनों दिन झोलाछाप का गोरखधंधा बढ़ता जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका