न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नुसरत जहां के खिलाफ फतवा जारी, देवबंद के धर्मगुरुओं ने कही यह बात, भड़कीं साध्वी प्राची

तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां के खिलाफ देवबंद के धर्मगुरुओं ने फतवा जारी करते हुए कहा कि मुस्लिम लड़कियों को सिर्फ मुस्लिम लड़कों से ही निकाह करना चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 29 Jun 2019 5:25:24

नुसरत जहां के खिलाफ फतवा जारी, देवबंद के धर्मगुरुओं ने कही यह बात, भड़कीं साध्वी प्राची

तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां के खिलाफ देवबंद के धर्मगुरुओं ने फतवा जारी करते हुए कहा कि मुस्लिम लड़कियों को सिर्फ मुस्लिम लड़कों से ही निकाह करना चाहिए। मुस्लिम धर्मगुरु असद वसमी ने कहा, 'जांच के बाद पता चला कि नुसरत ने जैन धर्म के युवक से शादी की है। इस्लाम कहता है कि मुस्लिम की शादी मुस्लिम से होनी चाहिए। नुसरत एक अभिनेत्री हैं और अभिनेता-अभिनेत्री धर्म की फिक्र नहीं करते। जो उनका मन करता है, वही करते हैं। इसी का प्रदर्शन उन्होंने संसद में किया।' बता दे, नुसरत ने 19 जून को कारोबारी निखिल जैन से तुर्की में शादी की थी। वह पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से सांसद हैं। वह 3.5 लाख वोटों से जीतीं।

nusrat jahan tmc,nusrat jahan mp,fatwa,nusrat jahan jain,nusrat jahan nikhil jain,nikhil jain,sadhvi prachi,nusrat jahan wedding,nusrat jahan election,news,news in hindi

वसमी ने कहा, 'वह संसद में सिंदूर और मंगलसूत्र पहनकर आईं। इस बारे में बात करना बेफिजूल है। हम उनकी जिंदगी में दखल देना नहीं चाहते। मैंने उन्हें वही बताया जो शरीयत में लिखा है।' नुसरत का बचाव करते हुए बीजेपी की फायरब्रांड नेता साध्वी प्राची ने मौलवी पर जमकर तंज कसा। साध्वी प्राची ने कहा मुझे मुस्लिम धर्मगुरु की बुद्धि पर तरस आता है। साध्वी प्राची ने कहा अगर कोई मुस्लिम महिला हिंदू से शादी करके बिंदी लगाती है, मंगलसूत्र और बिछुए पहनती है तो मुस्लिम धर्मगुरु उसे हराम बताते हैं। मुझे उनकी बुद्धि पर तरस आता है लेकिन कई मुस्लिम पुरुष हिंदू बेटियों को लव जिहाद के नाम पर फंसाते हैं और उन्हें बुर्का पहनने को कहते हैं, तब वह हराम नहीं होता। साध्वी ने आगे कहा, अगर उन्हें फतवे ही जारी करने थे तो तीन तलाक के समर्थन में करते। लेकिन उन्होंने नहीं किए। उन्होंने मंगलसूत्र पहनने पर नुसरत जहां के खिलाफ फतवा जारी कर दिया।

nusrat jahan tmc,nusrat jahan mp,fatwa,nusrat jahan jain,nusrat jahan nikhil jain,nikhil jain,sadhvi prachi,nusrat jahan wedding,nusrat jahan election,news,news in hindi

बता दें कि 29 साल की नुसरत की पति निखिल की टेक्सटाइल चेन के साथ काम करने के दौरान उनसे मुलाकात हुई थी। इस जोड़े ने तुर्की के दक्षिणी एजियान तट पर मुगला प्रांत में करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। इस दौरान उनकी करीबी एक्ट्रेस और सांसद मिमी चक्रवर्ती भी मौजूद थीं। इस कपल ने 4 जुलाई को कोलकाता में एक भव्य रिसेप्शन समारोह की योजना बनाई है। इसमें बड़ी तादाद में बंगाली फिल्म हस्तियों और राजनीतिक नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

मांग में सिंदूर, हाथ में मेहंदी, लाल चूड़ा और साड़ी...

बता दे, अपने करियर के शीर्ष पर अचानक राजनीति में आईं नुसरत मंगलवार को शपथ लेने के लिए संसद पहुंची। इस दौरान उनकी मांग का सिंदूर चर्चा का विषय बना। आपको याद होगा कि पहले नुसरत चुनाव जीतने के बाद जब पहली बार संसद पहुंचीं थीं तो उन्हें उनके कपड़ों को लेकर ट्रोल किया गया था। मांग में सिंदूर, हाथ में मेहंदी, लाल चूड़ा और साड़ी... नुसरत इस बार एकदम इंडियन स्टाइल में संसद पहुंचीं। इस बार नुसरत अपनी मांग में भरे सिंदूर को लेकर लोगों के निशाने पर आईं। लोगों का कहना था कि नुसरत एक मुस्लिम महिला हैं तो वो सिंदूर कैसे लगा सकती हैं। मांग में सिंदूर देख नुसरत से ये सवाल किया जा रहा था कि क्या उन्होंने अपना धर्म बदल लिया है। इस मामले पर नुसरत ने कहा कि वो इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहतीं। उन्होंने कहा, वो जन्म से इस्लाम को मानती आई हैं और हमेशा इस्लाम को मानेंगी। लेकिन शादी के बाद वो अपने पति के घर के रीति रिवाज़ों को भी फॉलो करेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह