न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में चल रही धूल भरी आंधी की वजह दिल्‍ली-NCR में सांस लेना हुआ मुश्किल, तीन दिन तक राहत नहीं

राजस्थान में चल रही धूल भरी आंधी की वजह से दिल्ली में सांस लेना अब मुश्किल हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 14 Jun 2018 8:30:59

राजस्थान में चल रही धूल भरी आंधी की वजह दिल्‍ली-NCR में सांस लेना हुआ मुश्किल, तीन दिन तक राहत नहीं

राजस्थान में चल रही धूल भरी आंधी की वजह से दिल्ली में सांस लेना अब मुश्किल हो गया है। अहम बात ये है कि दिल्ली में बीते तीन महीने में एक भी दिन अच्छी एयर क्वालिटी की नहीं रही है और राजस्‍थान में चल रही धूल की आंधी की वजह से दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्‍तर बढ़ गया है। दिल्ली में हवा और प्रदूषण का स्तर बुधवार को ख़तरनाक रहा। दिल्ली-एनसीआर के नोएडा में बुधवार को पीएम 10 का स्तर रिकॉर्ड 1135 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले तीन दिन भी लोगों को इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

दिल्ली में कई जगहों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 के पार गया। आनंद विहार में एयर क्वालिटी इंडेक्स 891 पहुंचा गया, जबकि 500 अंकों तक आते-आते ये सीवियर- यानी ख़तरनाक हो उठता है। इसकी वजह राजस्थान में धूल भरी आंधी रही। इसकी वजह से राजस्थान से यूपी तक प्रदूषण स्तर सीवियर यानी ख़तरनाक हो गया और 500 अंकों के पार हो गया। ये हालात अगले तीन दिन तक ऐसे ही बने रहेंगे। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 34 डिग्री रहा। इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा और बारिश से पहले राहत की उम्मीद नहीं, जो शायद 17 जून तक हो।

दिल्ली-एनसीआर के नोएडा में बुधवार को पीएम 10 का स्तर रिकॉर्ड 1135 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले तीन दिन भी लोगों को इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इसकी वजह से लोगों को दोहरी परेशानी हो रही है। एक तो पीएम10 और पीएम 2.5 की अधिक घनत्व से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। वहीं दूसरी ओर निचली परत में जमी धूल धरती की ऊष्मा को वापस जाने से रोक रही है, जिससे सूरज की तपिश कम होने के बावजूद लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है।

एयर क्वालिटी इंडेक्स

- 50 के नीचे हो तो अच्छा
- 51-100 के बीच संतोषजनक
- 101 से 200 के बीच ठीक-ठाक
- 201 से 300 के बीच ख़राब
- 300 से 400 के बीच बहुत ख़राब
- 400 से 500 के बीच काफ़ी ख़राब मानी जाती है। यानी दिल्ली में बुधवार को मौसम के लिहाज से काफ़ी ख़राब रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल