न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सेल्फी लेने के चक्कर में दिल्लीवालों ने विराट कोहली का कान तोड़ा

विराट के मोम के पुतले का बुधवार को अनावरण किया गया था। विराट के इस पुतले को नज़दीक से देखने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ मैडम तुसाद म्यूजियम में उमड़ पड़ी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Jun 2018 4:43:47

सेल्फी लेने के चक्कर में दिल्लीवालों ने विराट कोहली का कान तोड़ा

विराट के मोम के पुतले का बुधवार को अनावरण किया गया था। विराट के इस पुतले को नज़दीक से देखने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ मैडम तुसाद म्यूजियम में उमड़ पड़ी। प्रशंसक विराट के पुतले के साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए इतने उतावले हो उठे कि किसी ने उनके दाएं कान को ही क्षतिग्रस्त कर दिया।

मैडम तुसाद म्यूजियम की अपनी एक अलग नीति

- आमतौर पर म्यूजियमों में रखी गई मूर्तियों एवं कलाकृतियों को दूर से ही देखने की अनुमति होती है, लेकिन मैडम तुसाद म्यूजियम की अपनी एक अलग नीति है जिसके तहत वह चाहते हैं कि प्रशंसक अपने हीरो को नज़दीक से देख सकें, उसके साथ फोटो खिंचवा सकें और उनके साथ खड़े होने का अहसास ले सकें।

- मैडम तुसाद के दिल्ली स्थित म्यूजियम में संभवत: यह इस तरह का पहला हादसा है कि कोई पुतला क्षतिग्रस्त हो गया। विराट के पुतले का जब सुबह अनावरण हुआ तो उस समय सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था, लेकिन भीड़ बढ़ती गई, चाहने वालों की सेल्फी खिंचवाने की चाहत बढ़ती गई और इसी दौरान यह हादसा हो गया।

- हालांकि, म्यूजियम प्रबंधन ने तुरंत हरकत में आते हुए पुतले के क्षतिग्रस्त कान को ठीक करवा लिया। विराट के पुतले को ठीक करवाकर पुन: उनकी जगह लगा दिया गया है।

- इस हादसे से पहले विराट के पुतले का अनावरण करते हुए मर्लिन इंटरटेनमेंट्स इंडिया के महाप्रबंधक एवं निदेशक अंशुल जैन ने कहा था कि भारत में क्रिकेट और क्रिकेटरों को लेकर अथाह क्रेज़ है। विराट आज के सबसे बड़े क्रिकेट स्टार हैं और दुनिया में उनके फॉलोअर्स की संख्या करोड़ों में है।

- जैन ने कहा कि उनके बढ़ते प्रशंसकों की संख्या ने उन्हें मैडम तुसाद दिल्ली के लिए एक स्वाभाविक पसंद बना दिया है। हमें विश्वास है कि उनके पुतले से इस म्यूजियम का आकर्षण और बढ़ेगा। विराट के साथ प्रशंसकों के लिए सेल्फी खिंचवाना या तस्वीरें लेना निश्चित ही मुश्किल काम है, लेकिन हमें उम्मीद है कि इस पुतले के साथ प्रशंसक अपने शौक को पूरा कर पाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल