न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली / शराब की बिक्री के लिए शुरू हुई वेबसाइट, खुलते ही बंद, दुकानों पर उमड़ी भीड़

दिल्ली सरकार द्वारा शराब प्रेमियों को ई-टोकन देने के उद्देश्य से शुरू की गई वेबसाइट भारी ट्रैफिक आने के कारण बंद हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 May 2020 10:30:29

दिल्ली / शराब की बिक्री के लिए शुरू हुई वेबसाइट, खुलते ही बंद, दुकानों पर उमड़ी भीड़

दिल्ली सरकार द्वारा शराब प्रेमियों को ई-टोकन देने के उद्देश्य से शुरू की गई वेबसाइट भारी ट्रैफिक आने के कारण बंद हो गई। वेबसाइट के बंद होते ही शहर में शराब की दुकानों पर भीड़ उमड़ गई। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान बिना संपर्क किए घर तक शराब पहुंचाने के विकल्प पर भी सरकार विचार कर रही है।

उच्चतम न्यायालय ने बिना संपर्क के घर तक शराब पहुंचाने तथा ऑनलाइन बिक्री की सुविधा देने के मसले पर शुक्रवार को राज्यों से विचार करने को कहा था। गुरुवार को राज्य सरकार द्वारा ई-टोकन की व्यवस्था शुरू की गई थी, ताकि शराब की दुकानों पर भीड़ कम हो और लॉकडाउन के दौरान सामाजिक नियमों का पालन किया जा सके। दिल्ली के गृहमंत्री सत्‍येंद्र जैन ने कहा कि वेबसाइट के साथ कुछ समस्या आ गई थी जिसे दूर किया जा रहा है।उन्होंने बताया, हमने शराब खरीदने के लिए ई-टोकन सेवा कल से शुरू की थी और वेबसाइट में कुछ समस्या है जिसे दूर किया जा रहा है।

एक अधिकारी ने कहा कि शराब खरीदने के वास्ते ई-टोकन लेने के लिए गुरुवार शाम को चालू की गई सरकारी वेबसाइट पर भारी मात्रा में ऑनलाइन ट्रैफिक आने के कारण वह शुरू होते ही बंद हो गई। बहुत से लोगों ने बार-बार टोकन लेने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सके। कुछ खरीदारों ने शिकायत की कि उन्हें आगे की तारीख का टोकन प्राप्त हुआ। कुछ लोगों ने यह भी शिकायत की कि उनके पास वैध टोकन था लेकिन दुकान पर भारी भीड़ होने के कारण शराब खरीदने में उन्हें बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या

कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष

मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री

संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?

17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी

सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा

रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक

DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल

31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग

24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो

कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो

क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ