न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली हिंसा: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस से पूछा सवाल - BJP नेताओं के खिलाफ FIR कब?

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मनदीप सिंह रंधावा ने कहा कि जांच जारी है और हमनें एएसएल दलों को बुलाया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 29 Feb 2020 10:07:56

दिल्ली हिंसा: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस से पूछा सवाल - BJP नेताओं के खिलाफ FIR कब?

उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने कुल 148 प्राथमिकी दर्ज की हैं तथा 630 लोगों को गिरफ्तार या हिरासत में लिया गया है। दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर अब राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी के नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने इस मामले में पुलिस पर सवाल उठाए और पूछा, 'भड़काऊ बयान' देने वाले भाजपा नेताओं का नाम भी शिकायत में शामिल किया गया है या नहीं?' पूछा कि 'क्या इन एफआईआर में भड़काऊ बयान देकर दिल्ली में आग लगाने वालों के नाम शामिल हैं? क्या अब मीडिया पूछेगा कि किसके दबाव में बीजेपी नेताओं ने भड़काऊ बयान दिए हैं?'

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मनदीप सिंह रंधावा ने कहा कि जांच जारी है और हमनें एएसएल दलों को बुलाया है। हम अपराध की तस्वीरें और वीडियोज़ का फिर से मुआयना कर रहे हैं। हमने स्थिति पर काबू पा लिया है और हालात सामान्य हो रहे हैं। अधिकारियों के साथ क्षेत्रों में (बलों) की तैनाती रहेगी। हमने अमन समितियों के साथ करीब 400 बैठकें की हैं।

delhi,delhi violence,bjp,aap,delhi news

ट्रैक्टरों में भरकर मंगवाई गई थी ईंटें

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 तक पहुंच गई है। हिंसा में 56 पुलिसकर्मियों समेत 250 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस हिंसा को लेकर लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अमर उजाला की खबर के अनुसार इस हिंसा के लिए ट्रैक्टरों की मदद से एक हफ्ते पहले ही भट्ठों से ईंटे मंगवा ली गई थी। खबर के मुताबिक, 'हिंसाग्रस्त मुस्तफाबाद, करावल नगर, चमन पार्क, शिव विहार सहित अन्य इलाकों में हिंसा के एक सप्ताह पहले से ही ईंटों से लदे ट्रैक्टरों पहुंचाया गया था और और बोरियों में पत्थर रखकर छतों पर पहुंचाकर उनके टुकड़े किए गए थे।' खबर के मुताबिक जो लोग अपने घरों पर ईंटों को एकत्र कर रहे थे उन्होंने कथित तौर पर कहा है कि उन्होंने अपने निर्माण कार्यों के उद्देश्य से बड़ी संख्या में ईंटों का ऑर्डर दिया था। हालांकि, जांच से पता चला है कि इन्हीं ईंटों को टुकड़ों में तोड़ा गया था और हिंसा के दौरान इस्तेमाल किया गया था।

खबर के मुताबिक, जहां ईंटे रखी गई थीं उन घरों में कोई निर्माण कार्य नहीं हो रहा है। जिन बोरों को निर्माण कार्य के तथाकथित उद्देश्य के लिए वितरित किया गया था वे कई घरों की छतों पर खाली पाए गए। अब ऐसे में सवाल उठता है कि अचानक से ये ईंट के ढेर कैसे आधे हो गए जिसका जवाब जांच के बाद ही मिल सकेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका