न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में हिंसा: राष्ट्रपति से मिलीं सोनिया गांधी, कहा - हिंसा रोकने में नाकाम रही केंद्र सरकार

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली हिंसा मामले पर अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलकर गृह मंत्री अमित शाह को हटाने की मांग की

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Feb 2020 2:04:24

दिल्ली में हिंसा: राष्ट्रपति से मिलीं सोनिया गांधी, कहा - हिंसा रोकने में नाकाम रही केंद्र सरकार

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली हिंसा मामले पर अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलकर गृह मंत्री अमित शाह को हटाने की मांग की। सोनिया ने कहा कि हिंसा रोकने के लिए केंद्र सरकार ने कुछ नहीं किया। सोनिया ने आगे कहा कि उम्मीद है कि राष्ट्रपति इस पर जरूरी कदम उठाएंगे।

सोनिया गांधी ने कहा, 'हिंसा में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। हिंसा, लूटपाट, पथराव और मर्डर हुए। राष्ट्रपति को इसका ज्ञापन दिया है।'

सोनिया ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने हिंसा रोकने के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि पुलिस और गृह मंत्री हिंसा रोकने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है राष्ट्रपति मामले में जरूरी कदम उठाएंगे।

सोनिया बोलीं, 'हमने राष्ट्रपति से लोगों की जान, स्वतंत्रता, और संपत्ति की रक्षा करने की मांग की है। हमने राष्ट्रपति के सामने भी इस बात को दोहराया कि हिंसा रोकने में विफल गृह मत्री अमित शाह को पद से हटाना चाहिए।'

सोनिया गांधी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे। उन्होंने दिल्ली हिंसा को केंद्र सरकार की बड़ी नाकामी बताया है। राष्ट्रपति से मिलने के बाद मनमोहन सिंह ने कहा, 'पिछले चार दिनों में दिल्ली में जो हुआ उसके बारे में राष्ट्रपति से बात हुई। दिल्ली हिंसा देश के लिए बड़ी चिंता और बदनामी की वजह बन गई है। जहां 36 लोगों की मौत हो चुकी है और 200 से ज्यादा जख्मी हैं। यह केंद्र सरकार की नाकामी को दिखाता है।'

राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेताओं के दल में पी चिदंबरम, गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, अहमद पटेल आदि शामिल थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका