न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली हिंसा: अमित शाह-केजरीवाल के बीच हुई हाई लेवल मीटिंग

देश की राजधानी में बिगड़े हालात को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Feb 2020 1:20:09

दिल्ली हिंसा: अमित शाह-केजरीवाल के बीच हुई हाई लेवल मीटिंग

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में जारी हिंसक प्रदर्शन में अब तक 7 की मौत हो चुकी है और 105 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। हिंसा वाले इलाकों में पुलिस की भारी फोर्स तैनात है। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों ने एक तरह से सांप्रदायिक रंग ले लिया है। मौजपुर, कबीर नगर और जाफराबाद में मंगलवार को हिंसा के तीसरे दिन हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। मौजपुर में तो सुबह-सुबह ही पत्थरबाजी शुरू हो गई, कुछ वाहनों को भी जलाए जाने की खबर है। वहीं, इस बीच देश की राजधानी में बिगड़े हालात को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई। इस मीटिंग में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पुलिस अधिकारी शामिल हुए। दिल्ली हिंसा को लेकर अमित शाह खुद काफी ऐक्टिव हो गए हैं और पिछले 14 घंटे में उन्होंने दो बड़ी मीटिंग बुलाई। सोमवार रात 10 बजे भी उन्होंने दिल्ली के आला अधिकारियों संग बड़ी बैठक की थी और अब उनकी केजरीवाल के साथ हुई।

jaffrabad violence,donald trump,delhi violence,delhi police,amit shah,delhi violence,news

इससे पहले केजरीवाल ने अपने विधायकों और प्रमुख सचिवों की बैठक बुलाई थी। केजरीवाल ने दिल्ली के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के विधायकों के साथ बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए लोगों से शांति की अपील की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि बॉर्डर से बाहर के लोग आकर हिंसा भड़का रहे हैं। वहीं बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने भी कहा कि हिंसा भड़काने वाला कोई भी हो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

jaffrabad violence,donald trump,delhi violence,delhi police,amit shah,delhi violence,news

अगर कपिल मिश्रा का हाथ है तो उनके खिलाफ मुकदमा होगा : गौतम गंभीर

दो दिन से लगातार दिल्ली में हो रही हिंसा पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद गौतम गंभीर ने कपिल मिश्रा पर कार्रवाई करने की मांग की है। गौतम गंभीर ने कहा कि कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह इंसान कौन है, चाहे वह कपिल मिश्रा हो या कोई भी, किसी भी पार्टी से संबंधित हो, अगर उसने कोई भड़काऊ भाषण दिया है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। गौतम गंभीर ने कहा कि नार्थ ईस्ट जिले में जो लोग हिंसा में शामिल हैं, चाहे वह कांग्रेस, आम आदमी पार्टी से लेकर किसी भी पार्टी में हो, उनके खिलाफ मुकदमा किया जाएगा। अगर कपिल मिश्रा का भी हाथ होगा तो उनके खिलाफ भी मुकदमा करेंगे।

क्या कहा था कपिल मिश्रा ने

दरअसल, 22 जनवरी को शाहीन बाग के बाद जाफराबाद और चांद बाग में रोड बंद किए जाने के खिलाफ सड़क पर उतरे कपिल मिश्रा ने धमकी दी थी किदिल्ली पुलिस तीन दिन के अंदर रास्तों को खाली कराए।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के बाद वापस जाने तक हम यहां से शांतिपूर्वक जा रहे हैं, लेकिन अगर तीन दिन में रास्ते खाली नहीं हुए, तो हम फिर सड़कों पर उतरेंगे। इसके बाद हम दिल्ली पुलिस की नहीं सुनेंगे। कपिल मिश्रा के बयान के बाद हिंसा भड़क उठी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका