न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्रेड‍िट कार्ड के चक्रव्यू में फंसा परिवार, लिया दिल दहला देने वाला फैसला

पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में रहने वाले एक शख्स सुरेश (34) ने अपनी पत्नी मंजीत कौर (31) और बेटी तान्या (5) सहित चौथी मंज‍िल से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Jul 2019 9:08:59

क्रेड‍िट कार्ड के चक्रव्यू में फंसा परिवार, लिया दिल दहला देने वाला फैसला

राजधानी द‍िल्ली से बीती रात एक सुसाइड का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में रहने वाले एक शख्स सुरेश (34) ने अपनी पत्नी मंजीत कौर (31) और बेटी तान्या (5) सहित चौथी मंज‍िल से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जिसमें सुरेश की मौत हो गई वही पत्नी और बेटी ज‍िंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।

यह है पूरा मामला

जगतपुरी इलाके में रहने वाला सुरेश डाटा एंट्री ऑपरेटर की जॉब करता था। सुरेश के पास 9 बैंकों के क्रेडिट कार्ड थे। उसने पर‍िवार की जरूरतें पूरा करने के ल‍िए 9 बैंकों के क्रेड‍िट कार्ड से खूब खर्चा किया और जब वह क्रेड‍िट कार्ड के चक्रव्यूह में फंस कर पैसा वापस नहीं कर पाया तो आधी रात को पर‍िवार सह‍ित चौथी मंज‍िल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई वही पत्नी मंजीत कौर और बेटी तान्या को गंभीर हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत में सुधार होने पर उसके बयान लिए गए। थाना जगतपुरी ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस द‍िल दहला देने वाली घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

suicide,family,credit card,loan,money,delhi,suicide news in hindi,news,news in hindi

पुलिस की जांच में पता चला मृतक सुरेश कुमार एक प्राइवेट कंपनी में डाटा एंट्री ऑपरेटर था। उसकी सैलरी कम थी लेकिन खर्चे ज्यादा थे। सैलरी कम और खर्चे ज्यादा होने के कारण उसने 9 बैंकों के क्रेडिट कार्ड ले रखे थे। वह इनसे खरीदारी तो करता ही था, उसने इन कार्ड से लोन भी ले रखा था। इस तरह उस पर बैंकों का 8 लाख कर्ज चढ़ चुका था। बैंक एजेंट उसे और पत्नी को कॉल कर लगातार रकम चुकाने की मांग कर रहे थे। इससे वह तनाव में आ गया, जिससे परेशान होकर उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। कोई रास्ता नहीं दिखने पर सुरेश की हिम्मत जवाब दे गई और उसने पत्नी को खुदकुशी के लिए राजी कर लिया। बुधवार रात 3 सुरेश ने बेटी को गोद में लेकर चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। इसके बाद पत्नी भी कूद गई। तेज आवाज सुनकर लोग बाहर निकल आए। नीचे तीनों खून से लथपथ पड़े थे।

suicide,family,credit card,loan,money,delhi,suicide news in hindi,news,news in hindi

पंजाब का रहने वाला था सुरेश

जानकारी के मुताब‍िक, सुरेश कुमार मूलरूप से होशियारपुर (पंजाब) का रहने वाला था। जगतपुरी में वह गली नंबर-5, न्यू गोविंदपुर में पत्नी मंजीत कौर और बेटी तान्या के साथ रहता था। चार मंजिल की बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर यह परिवार रहता था। सुरेश, गुड़गांव की एक कंपनी में नौकरी करता था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत