न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : AAP की जीत पर शाहीन बाग में जश्न का माहौल, बंटी बिरयानी

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की शानदार जीत के बाद सीएए विरोधी प्रदर्शनों के केंद्र शाहीन बाग में जश्न का माहौल रहा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 12 Feb 2020 8:25:31

दिल्ली : AAP की जीत पर शाहीन बाग में जश्न का माहौल, बंटी बिरयानी

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की शानदार जीत के बाद सीएए विरोधी प्रदर्शनों के केंद्र शाहीन बाग में जश्न का माहौल रहा। शाहीन बाग वाली ओखला सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्म सिंह को 28,501 वोटों के अंतर से हरा दिया है। जीत के बाद कई लोगों ने मुफ्त में भोजन और बिरयानी बांटी।

आपको बता दे, पिछले दो महीनों से संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शाहीन बाग में महिलाएं और युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी की जीत से प्रदर्शनकारी महिलाएं खुशी से झूम उठीं और एक दूसरे को लगे लगा लिया।

शाहीन बाग में रहने वाली शमीमा बानो का कहना है कि यह हम सभी की जीत है। हम सभी ने अमानत भाई (अमानतुल्ला खान) को अपना नेता चुना है। उन्होंने इस क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं की हर तरह से मदद की है। उन्होंने इस इलाके के कई युवाओं को रोजगार दिलाया है।

महजबीन कुरैशी का कहना है कि आप सच में आम आदमी के लिए विकास लेकर आई है। मेरे बच्चे नजदीकी सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं। हम सभी इलाज के लिये आम आदमी पार्टी सरकार के मोहल्ला क्लीनिक में जाते हैं। मेरी सास का बीते चार साल से घुटनों का इलाज चल रहा है।

इसके अलावा बटला हाउस, नूर नगर, अबुल फजल एंक्लेव, जाकिर नगर और उससे लगे इलाकों में भी आम आदमी पार्टी के शानदार प्रदर्शन से खुशी की लहर दौड़ गई। कपड़ा कारोबारी आसिम खान ने कहा, 'हमने बीते पांच साल में जामिया नगर को बदलते देखा है। हमने आम आदमी पार्टी की ईमानदारी और पारदर्शी नीतियों को वोट दिया। जामिया ही नहीं बल्कि पूरी दिल्ली ने असली विकास को वोट दिया, जोकि अरविंद केजरीवाल हैं।'

आपको बता दे, दिल्ली में प्रचंड जीत के साथ एक बार फिर आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। आप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 62 सीटों पर जीत हासिल की। बीजेपी ने 8 सीट पर कब्जा जमाया। वहीं कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल पाया। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की ऐसी सुनामी चली कि हर कोई हैरान रह गया। बीजेपी अधिकतर सीटें उत्तर पूर्व और पूर्वी जिले में ही जीत पाई। 2015 के बाद इस लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। दूसरी बार जीरो सीट मिलने के बाद दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर