दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के सभी सिनेमाघरों को 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला लिया है। केजरीवाल ने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सिनेमाघरों को बंद करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा जिन स्कूलों और कॉलेजों के एग्जाम खत्म हो गए हैं, उनको भी 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है।
बता दे, भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 73 पहुंच गई है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने लोकसभा में इसके बारे में जानकारी दी। कोरोना ने अब तक 12 राज्यों को अपने चपेट में ले लिया है। सबसे ज्यादा कोरोना के मामले केरल में आए हैं। यहां 17 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद में महाराष्ट्र में 11 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। यूपी में भी 10 कोरोना के मामले आए हैं। दिल्ली में 6 मामलों की पुष्टि हुई है।
कोरोना वायरस की वजह से इस साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग पर भी संकट के बादल छाए हुए हैं।
खौफ में न आए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से खौफ में न आने और सावधानियां बरतने की अपील की है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि केंद्र सरकार के मंत्री भी विदेश दौरे पर नहीं जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से नहीं घबराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़नी है और चेन को फैलने से रोकना है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि सरकार इस समस्या से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। हर स्तर पर उचित कदम उठाए जा रहे हैं। सभी मंत्रालय और राज्य सरकार आपसी तालमेल के साथ इसे फैलने से रोकने में लगे हुए हैं। फिलहाल वीजा सुविधा को सस्पेंड कर दिया गया है। पीएम ने कहा कि कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए लोगों को एकजुट होने से बचना चाहिए।
Say No to Panic, Say Yes to Precautions.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 12, 2020
No Minister of the Central Government will travel abroad in the upcoming days. I urge our countrymen to also avoid non-essential travel.
We can break the chain of spread and ensure safety of all by avoiding large gatherings.














