न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वतंत्रता दिवस : दिल्ली में आतंकी हमले की मिली सूचना, लालकिले के आस-पास लगाए गए 800 कैमरे, पतंग और ड्रोन उड़ाने पर लगी रोक

इनपुट्स में कहा गया है कि जम्मू कश्मीर से 370 हटने के बाद आतंकी बौखलाए हुए हैं और दिल्ली में आतंकी हमला कर सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Aug 2019 9:01:20

स्वतंत्रता दिवस : दिल्ली में आतंकी हमले की मिली सूचना, लालकिले के आस-पास लगाए गए 800 कैमरे, पतंग और ड्रोन उड़ाने पर लगी रोक

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में आतंकी हमले के इनपुट्स मिले हैं। इनपुट्स में कहा गया है कि जम्मू कश्मीर से 370 हटने के बाद आतंकी बौखलाए हुए हैं और दिल्ली में आतंकी हमला कर सकते हैं। जिसके लिए वह सरकारी वाहन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आतंकी हमले के इनपुट्स मिलने के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लालकिले की सुरक्षा को चाक चौबंद कर दिया गया है। लालकिले की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हमले के इनपुट्स को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है और जगह-जगह पिकेट लगाकर चेकिंग शुरू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने रविवार को जनरल गश्त बुलाई थी और खुद गश्त के लिए निकले थे। पुलिस आयुक्त ने कई जगहों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

लालकिले के आस-पास 800 कैमरे लगाए गए

दिल्ली पुलिस के एक सीनियर पुलिस अधिकारी के अनुसार खुफिया विभाग से मिले इनपुट्स के बारे में जिला डीसीपी को बता दिया गया है। जिला डीसीपी ने सबडिवीजन एसीपी व थानाध्यक्षों को बता दिया गया है। थानाध्यक्षों ने अपने स्टाफ को ब्रीफ कर दिया है। उत्तरी जिले की डीसीपी नूपुर प्रसाद ने सोमवार को मीडिया को बताया कि 15 अगस्त को देखते हुए लालकिले की सुरक्षा को पुख्ता किया गया है। लालकिले की सुरक्षा के लिए मचान बनाए गए हैं। बहुत सारे चेक पाइंट बनाए गए हैं। स्थानीय पुलिस के अलावा सुरक्षा यूनिट, एनएसजी, एसपीजी व सेना के जवान तैनात रहेंगे। लालकिले की निगरानी के लिए चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। लालकिले के आस-पास करीब 800 कैमरे लगाए गए हैं। लालकिले की सुरक्षा में 10 कंपनियां तैनात की गई हैं। 5 किलोमीटर तक की रेंज के एचडी कैमरे लगाए गए हैं। चेहरे को पढ़ने वाले साफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया जा रहा है।

पतंग और ड्रोन उड़ाने पर रोक

उत्तरी जिला डीसीपी नूपुर प्रसाद ने बताया कि लालकिले के आसपास व दिल्ली में ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी गई है। ड्रोन के साथ-साथ पतंग उड़ाने पर भी रोक रहेगी। लालकिले के कार्यक्रम के दौरान सुबह 7:30 बजे से लेकर 8:30 बजे तक पतंग उड़ाने पर रोक रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह