न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलिस ने जारी की दो संदिग्ध आतंकियों की फोटो, दिल्ली में मौजूद होने की आशंका, सतर्क रहने की सलाह

देश की राजधानी दिल्ली पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Nov 2018 9:15:20

पुलिस ने जारी की दो संदिग्ध आतंकियों की फोटो, दिल्ली में मौजूद होने की आशंका, सतर्क रहने की सलाह

देश की राजधानी दिल्ली पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली पुलिस ने एडवायजरी जारी की है कि दो संदिग्ध आतंकियों के दिल्ली में मौजूद होने की आशंका है। पुलिस ने इन दो संदिग्धों की तस्वीर भी जारी की है। पहाड़गंज समेत कई इलाकों में संदिग्ध आतंकियों के पोस्टर लगाए गए हैं।

दिल्ली पुलिस ने जो पोस्टर जारी किए हैं उसमें दोनों आतंकियों की दाढ़ी है और ये एक मील के पत्थर का सहारा लेकर खड़े हैं। मील के पत्थर पर उर्दू में लिखा है- दिल्ली 360 किलोमीटर फिरोजपुर 9 किलोमीटर। दोनों आतंकवादियों की उम्र लगभग 25 से 30 साल के बीच है। सूत्रों के मुताबिक ये तस्वीर पाकिस्तान बॉर्डर पर पाकिस्तान की तरफ ली गयी है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि इन संदिग्धों में से कोई भी दिखाई दे तो पहाड़गंज पुलिस थाने के फोन नंबर 011-23520787 या 011-2352474 पर सूचना दें। दिल्ली पुलिस के अनुसार यह दोनों आतंकी जैश ए मोहम्मद के हैं।

दिल्ली पुलिस के पोस्टर में इन दोनों के बारे में सूचना देने की अपील की गई है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि आम जन सतर्क रहें और यदि उन्हें संदेह हो तो वह पुलिस को जानकारी दें।
आतंकी पहाड़गंज में छुपे हुए है

पिछले दिनों ही खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया था कि छह- सात आतंकी पंजाब के फिरोजपुर से दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हैं। इसके बाद अमृतसर में निरंकारी भवन में हमला हो गया। अब दिल्ली में दो आतंकियों के पोस्टर जारी होने से पुलिस की नींद उड़ी हुई है। पुलिस को शक है की ये आतंकी पहाड़गंज जैसे भीड़ भाड़ वाले इलाके में छुपे हो सकते हैं जहां बड़ी संख्या में होटल भी हैं।

अमृतसर हमले का मास्टरमाइंड है गोपाल सिंह चावला

अमृतसर में निरंकारी भवन पर हमले को तीन दिन हो चुके हैं। लेकिन गुनहगार अब तक गिरफ्त से दूर हैं। पंजाब पुलिस इस मामले में कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस की कोशिश चश्मदीदों के आधार पर आतंकियों के स्कैच जारी करने की है। खुफिया सूत्र बताते हैं कि अमृतसर हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तान में ही रहने वाला गोपाल सिंह चावला है।
हाफिज सईद का करीबी है
चावला आतंकी सरगना हाफिज सईद का करीबी है और वो उसके इशारे पर ही काम करता है। चावला हाफिज सईद को अपने गुरु की तरह मानता है। उसके इशारे पर कुछ भी करने को तैयार है। सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में हमले के पीछे पाकिस्तान की साजिश ही दिख रही है। क्योंकि जो ग्रेनेड फेंका गया वो पाकिस्तानी फौज इस्तेमाल करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत