न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदी जी की बुराई नहीं थी पसंद इसलिए मारा केजरीवाल को थप्पड़, युवक पर केस दर्ज, हो सकती है 1 साल की सजा

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले शख्स के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 May 2019 10:18:35

मोदी जी की बुराई नहीं थी पसंद इसलिए मारा केजरीवाल को थप्पड़, युवक पर केस दर्ज, हो सकती है 1 साल की सजा

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले शख्स के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दरहसल, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल मोतीनगर के कर्मपुरा इलाके में आम आदमी पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रत्‍याशी बृजेश गोयल के समर्थन में रोड शो कर रहे थे। उसी वक्‍त एक शख्‍स ने सीएम केजरीवाल की जीप पर चढ़कर उन्‍हें थप्‍पड़ जड़ दिया। शख्‍स की पहचान सुरेश के तौर पर की गई है। 33 साल का आरोपी सुरेश दिल्ली के कैलाश पार्क का रहने वाला है और ये स्पेयर पार्ट्स का काम करता है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक सुरेश आम आदमी पार्टी का समर्थक है, लेकिन पत्नी के मुताबिक सुरेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा फैन है। बताया जा रहा है कि ये शख्स केजरीवाल से नाराज था। बता दें कि शख्स के ऊपर मारपीट या जानबूझकर किसी को चोट पहुंचाने की धारा 323 के तहत केस दर्ज किया गया है। इस धारा में अधिकतम एक साल की सजा का प्रावधान है। सुरेश के जीजा हंसराज राठौर ने बताया कि वह हमेशा बोलता था कि जो नेता अच्‍छा काम नहीं करेगा और जनता की सेवा नहीं करेगा उसे जनता ही जवाब देगी। हंसराज राठौर ने बताया कि सुरेश ऐसा करेगा (सीएम केजरीवाल को थप्‍पड़ जड़ देगा) इस बात का उन्‍हें भी पता नहीं था। हंसराज ने कहा कि सुरेश किसी पार्टी से नहीं जुड़ा है। साथ ही यह भी बताया कि उनके क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हुआ।

थप्पड़ मारने वाले शख्स की 'आप' कार्यकर्ताओं ने की पिटाई

केजरीवाल रोड शो के लिए जैसे ही एक खुली जीप पर सवार हुए, मरून रंग का टी-शर्ट पहने सुरेश ने जीप के बोनट पर चढ़कर उन्हें थप्पड़ मार दिया। केजरीवाल की गाड़ी पर चढ़कर उन्हें थप्पड़ मारने के बाद सुरेश को 'आप' कार्यकर्ताओं ने नीचे गिरा लिया और पिटाई की।

दिल्ली पुलिस हमलावर से पूछताछ कर रही है। बता दें कि केजरीवाल की सुरक्षा में सेंध का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी उन पर मिर्च फेंककर, जूता उछालकर और थप्पड़ के जरिये हमले हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत