न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गणतंत्र दिवस 2019 - गणतंत्र दिवस की सुरक्षा चाक-चौबंद, दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फ़ोर्स पर होगी इसकी जिम्मेदारी

देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड का नजारा देखने और इस गौरवपूर्ण दिन को सहर्ष मनाने के लिए राजपथ पर देश के बड़े नामचीन सख्सियत के साथ आम जनता भी जमा होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 18 Jan 2019 4:45:03

गणतंत्र दिवस 2019 - गणतंत्र दिवस की सुरक्षा चाक-चौबंद, दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फ़ोर्स पर होगी इसकी जिम्मेदारी

देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड का नजारा देखने और इस गौरवपूर्ण दिन को सहर्ष मनाने के लिए राजपथ पर देश के बड़े नामचीन सख्सियत के साथ आम जनता भी जमा होती हैं। ऐसे में सबसे बड़ी समस्या होती है सुरक्षा के चाक-चौबंद करने की जिसकी जिम्मेदारी इस बार दिल्ली पुलिस के 35 हजार जवान और पैरामिलिट्री फ़ोर्स की 48 कंपनियों पर हैं। इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में स्वदेशी और विदेशी तोप K-9 वज्र और M-777 होवित्जर तोप भी नजर आएंगी और इसी के साथ देश की पहली महिला स्वाट कमांडो के नजर आने की भी संभावना हैं।

ऐसा पहली बार होगा जब परेड इंडिया गेट अमर जवान ज्योति से होते हुए नहीं निकलेगी। पुलिस अफसरों ने बताया कि रूट में फेरबदल की वजह है, इंडिया गेट पर नैशनल वॉर मेमोरियल। राजपथ से निकलने के बाद परेड सीधे अमर जवान ज्योति की ओर अंदर जाने की बजाए बाहर से ही सी-हैक्सागन मार्ग पर मुड़ जाएंगी। उसके बाद तिलक मार्ग से होते हुए पुराने रूट से लाल किला पहुंचेगी। वहीं, एनएसजी से ट्रेंड देश की पहली महिला स्वात कमांडो परेड में नजर आ सकती हैं। अगर स्वात कमांडो परेड में नहीं उतारी गईं, तो उन्हें सलामी स्थल के पास सुरक्षा घेरे में तैनात किया जाएगा।

अफसरों के मुताबिक, दिल्ली और यूपी से संदिग्ध आतंकियों के पकड़े जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां इस बार ज्यादा अलर्ट हैं। दिल्ली पुलिस ने पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ इंटरनल इंटेलिजेंस कोर्डिनेशन कोर बनाया है। सूत्रों की मानें तो काफी समय से जैश और लश्कर के आतंकी तो साजिश रच ही रहे हैं, अब खतरा ऐसे स्लीपर मॉड्यूल से ज्यादा है, जो तबाही का मंसूबा बना रहे हैं। ये गणतंत्र दिवस के आसपास बड़ी गड़बड़ी फैला सकते हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां परेड स्थल और बाकी वीवीआईपी रूट मैप पर सुरक्षा रिहर्सल और मॉकड्रिल कर रही हैं। इस बार परेड में चीफ गेस्ट दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा हैं।

paramilitary force,delhi police,republic day celebration,delhi,news

नई दिल्ली, नॉर्थ व सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में ही 4000 रूफ टॉप सुरक्षा को लेकर चिह्नित किए गए हैं। समारोह में आने वालों को स्पेशल वीइकल चेक्ड स्टीकर दिए जाएंगे। इंडिया गेट के तीन किलोमीटर के दायरे में विशेष गश्ती दल होंगे। इस हफ्ते डमी काफिला बनाकर समारोह स्थल तक पहुंचने की टाइमिंग, स्पीड और सुरक्षा जायजा परखा जाएगा। एनएसजी कमांडो के साथ दिल्ली पुलिस के करीब 25 हजार जवान समारोह स्थल के आसपास सुरक्षा संभालेंगे। अब तक 10 हजार सीसीटीवी कैमरे परेड रूट और उसके आसपास सेट किए जा चुके हैं। परेड रूट पर पड़ने वाले सभी सीवरों को गणतंत्र दिवस से 3 दिन पहले सील कर दिया जाएगा। पुलिस होटल्स में सीसीटीवी कैमरों की मूवमेंट, रिकॉर्डिंग, उनके रखरखाव, फुटेज का डेटा की चेकिंग कर रही है। पुलिस की पब्लिक से भी अपील है कि संदिग्ध शख्स या सामान की सूचना फौरन 100 नंबर या 1090 पर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल