न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए दिल्ली सरकार ने तैयार की 'ऑपरेशन शील्ड', ऐसे करेगी काम

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने इससे निपटने के लिए गुरुवार को 'ऑपरेशन शील्ड' शुरू किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Apr 2020 12:23:51

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए दिल्ली सरकार ने तैयार की  'ऑपरेशन शील्ड', ऐसे करेगी काम

कोरोना संक्रमण का पहला मामला दिल्ली में 2 मार्च को सामने आया, जब मयूर विहार निवासी में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। पहले आरएमएल अस्पताल में उन्हें एडमिट किया गया था, उसके बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। 14 मार्च को दिल्ली में कोरोना से पहली मौत हुई, एक 68 साल की महिला ने दम तोड़ दिया, उनमें यह संक्रमण उनके बेटे से पहुंचा था। हालांकि, उनकी मौत की वजह उनकी उम्र और पहले की बीमारी बताई गई। दिल्ली में संक्रमण की पुष्टि होने के 14 दिन बाद तक भी स्थिति नॉर्मल दिख रही थी, लेकिन धीरे-धीरे इस वायरस ने खेल दिखाना शुरू गया और एक-एक करके मामले बढ़ गए। दिल्‍ली में कोरोना के मामले बढ़कर 720 हो गए हैं, जबकि 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने इससे निपटने के लिए गुरुवार को 'ऑपरेशन शील्ड' शुरू किया। दिल्‍ली में कोरोना वायरस के संक्रमण पर नियंत्रण के लिए 'ऑपरेशन शील्ड' की घोषणा मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की। उन्‍होंने कहा कि यह कदम लोगों की सुरक्षा के लिए उठाया जा रहा है। उन्‍होंने लोगों से भी अपील की कि वे सरकार के इस अभियान में मदद दें, क्‍योंकि कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए यह सख्‍त कदम आवश्‍यकत हो गया है। 'ऑपरेशन शील्ड' को तत्‍काल प्रभाव से राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के उन 21 इलाकों में शुरू किया गया है, जिनकी पहचान 'हॉट-स्पॉट' इलाके के तौर पर की गई है। ये इलाके पूरी तरह सील होंगे और यहां लोगों को घर-घर जाकर सामान मुहैया कराया जाएगा।

coronavirus,covid 19,operational shield,coronavirus news,news,covid 19 news,news in hindi

ऑपरेशन शील्‍ड में क्या होगा

ऑपरेशन शील्‍ड के तहत सीलिंग, होम क्वारनटीन, आइसोलेशन, जरूरी सेवाएं, सैनिटाइजेशन और डोर टू डोर सर्वे पर जोर दिया जाएगा। इसे इस तरह से समझा जा सकता है:

S (सीलिंग- प्रभावित इलाके को सील करना)
H (होम क्वारंटीन- ऐसे इलाकों में रहने वालों को होम क्‍वारंटीन करना)
I (आइसोलेशन- संक्रमित मरीजों और उनके संपर्क में आए लोगों को पृथक करना)
E (आवश्‍यक सेवाएं- इन क्षेत्रों में आवश्‍यक चीजों की आपूर्ति सुनिश्चित करना)
L (स्‍थानीय सैनिटाइजेशन- प्रभावित इलाकों को प्रशासन द्वारा सैनिटाइजेशन करना)
D (डोर टू डोर सर्वे- इन इलाकों में रहने वालों के घर-घर जार हर किसी के स्‍वास्‍थ्‍य की जांच करना)

coronavirus,covid 19,operational shield,coronavirus news,news,covid 19 news,news in hindi

मास्क नहीं पहनना पड़ेगा भारी, होगी छह महीने की जेल

मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने कहा था कि मास्‍क लगाने से कोरोना के संभावित खतरे को कम किया जा सकता है। दिल्ली में घरों से बाहर निकलते समय मास्क नहीं पहनने पर लोगों को छह महीने तक के लिए जेल में डाला जा सकता है। दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए इस संबंध में आदेश जारी किया है। बिना मास्क पहने घर से बाहर निकलकर आदेश का उल्लंघन करने वालों पर 200 से 1000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। मुख्य सचिव ने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वालों को भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (सरकारी अधिकारी द्वारा जारी आदेश की अवहेलना) के तहत कड़ी सजा दी जाएगी। देव ने अपने आदेश में कहा कि किसी भी जगह, दफ्तर और कार्यशाला में काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को मास्क पहनना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर