न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली विधानसभा चुनाव: 69% मुसलमानों ने AAP के लिए की एकतरफा वोटिंग, कहा - पार्टी ने उनका विश्वास जीता

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद आए सभी एग्जिट पोल (Exit Poll) में अरविंद केजरीवाल फिर से मुख्यमंत्री बनते दिख रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 09 Feb 2020 9:25:49

दिल्ली विधानसभा चुनाव: 69% मुसलमानों ने AAP के लिए की एकतरफा वोटिंग, कहा - पार्टी ने उनका विश्वास जीता

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद आए सभी एग्जिट पोल (Exit Poll) में अरविंद केजरीवाल फिर से मुख्यमंत्री बनते दिख रहे हैं। तमाम एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने की बात कही है। दिल्ली की जनता एक बार फिर से केजरीवाल पर विश्वास करती दिख रही है। दिल्ली में करीब 35% पूर्वांचली मतदाता हैं। एग्जिट पोल के अनुसार 55% पूर्वांचलियों ने केजरीवाल को वोट दिया और 36% ने बीजेपी पर भरोसा जताया। आम आदमी पार्टी को पंजाबी समुदाय का सबसे ज्यादा समर्थन मिला। पोल के मुताबिक AAP को पंजाबी समुदाय के 60% लोगों का वोट मिला। वहीं बीजेपी गठबंधन को 31%, कांग्रेस को 4% और अन्य के खाते में 5% पंजाबी वोट शेयर गया। वहीं, ब्राह्मण की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली के 57% ब्रह्मणों ने वोट दिया। वहीं, AAP को 35%, कांग्रेस को 5% और अन्य को 3% ब्राह्मण वोट मिले। दिल्ली में कई सीटों पर प्रभाव रखने वाले जाट वोट भी बीजेपी के साथ दिखाई दिए। जाट समुदाय के 57% लोगों ने बीजेपी को वोट देने की बात कही, वहीं 36% ने AAP का समर्थन किया। इसके अलावा 4% ने कांग्रेस को और 3% जाट वोटरों ने अन्य उम्मीदवारों पर भरोसा दिखाया। पोल के मुताबिक दिल्ली के 54% ओबीसी वोटर्स ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया। वहीं, बीजेपी के खाते में 38%, कांग्रेस के खाते में 5% और अन्य के खाते में 3% ओबीसी वोट शेयर आए। इसके अलावा मुस्लिमों ने भी अरविंद केजरीवाल पर भरोसा जताया है। एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली के 69% मुसलमानों ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया, वहीं 15% कांग्रेस को, 9% बीजेपी और 7% अन्य उम्मीदवारों को वोट मिला।

मुसलमानों के दिमाग में सुरक्षा, शांति और विकास की तीन मुख्य मुद्दे थे। कई मुसलमानों ने साफ कहा कि वो 'विभाजनकारी' राजनीति को परास्त करने के लिए रणनीति के तहत मतदान करेंगे। उन्होंने यह बताने में भी कोई हिचक नहीं दिखाई कि पिछले पांच सालों में आम आदमी पार्टी (आप) ने उनका विश्वास जीता है।

ज्यादातार मुस्लिम बहुल इलाकों आप की लहर देखी गई। खासकर महिलाएं सस्ती दरों पर बिजली, पानी और स्वास्थ्य संबंधी बेहतर सुविधाओं से बेहद प्रभावित दिखीं।

मुसलमानों का कहना है कि पिछले पांच वर्षों में हमारे इलाके में स्वास्थ्य एवं शिक्षा ही हालत में मूलभूत सुधार देखा जा रहा है। हमारा देश सिर्फ शिक्षित सरकार के दम पर ही मजबूत हो सकता है जिसकी प्राथमिकताओं में आम लोगों की आकांक्षाएं में झलकती हों।

मुसलमानों ने कहा विकास के लिए वोट दे रहे हैं। आप सरकारी विद्यालयों में शिक्षा और मोहल्ला क्लीनिक के जरिए स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार कर रही है। दिल्ली की किसी भी सरकार ने पहले इन मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी