न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Delhi Metro के लिए DMRC को जल्द करना पड़ सकता है नियमों में बड़ा बदलाव, ये है वजह

दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने नए नियमों और गाइडलाउन के साथ 13 सितंबर से सभी रूटों पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 16 Sep 2020 11:31:26

Delhi Metro के लिए DMRC को जल्द करना पड़ सकता है  नियमों में बड़ा बदलाव, ये है वजह

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) रेल निगम ने नए नियमों और गाइडलाउन के साथ 13 सितंबर से सभी रूटों पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। नियम और गाइडलाइन के मुताबिक, फिलहाल मेट्रो ट्रेनें 50% यात्रियों के साथ ही सभी लाइनों पर रफ्तार भर रही हैं, लेकिन नियमों के टूटने का सिलसिला भी तेज हो गया है। रोजाना 100 से अधिक लोग नियम-गाइडलाइन का उल्लंघन करने का आरोप में पकड़े जा रहे हैं।

सोमवार से बुधवार तक सैकड़ों लोग पकड़े जा चुके हैं, जो सामान्य नियम तक नहीं मान रहे हैं। इस बीच मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। ऐसे में जानकारों का कहना है कि दिल्लीवासियों को मेट्रो प्रबंधन की अपील पर गौर करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि व्यस्त समय में मेट्रो के इस्तेमाल से बचें।

बता दें कि डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह भी लोगों से गुजारिश कर चुके हैं कि व्यस्त समय के दौरान लोग मेट्रो में यात्रा से परहेज करें। इसी के साथ उन्होंने तमाम कंपनी के मालिकान से भी गुजारिश की है कि वे एक साथ न बुलाकर अलग-अलग समय पर अपने कर्मचारियों को बुलाएं। इससे लोगों की मेट्रो यात्रा कोरोना से सुरक्षित होगी।

सोमवार को लॉकडाउन के बाद पहला कार्य दिवस था, जब दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर सामान्य परिचालन हुआ। इसके साथ ही मेट्रो में यात्रियों की संख्या बढ़कर ढाई लाख तक पहुंच गई। मेट्रो में जिस तेजी से यात्रियों की संख्या बढ़ रही है, उसे देखते हुए मेट्रो प्रबंधन के लिए चुनौतियां बढ़ना लाजिमी है।

मेट्रो प्रबंधन ने फिलहाल 20% क्षमता के साथ मेट्रो चलाने की तैयारी की है, ताकि यात्रियों को शारीरिक दूरी के नियम का पालन किया जा सके और मेट्रो में सफर के दौरान कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। हालांकि, सोमवार को यात्रियों की संख्या में हुई बढ़ोतरी मेट्रो द्वारा सीमित की गई यात्री संख्या के 50% को पार कर गई है। यदि इसी तरह वृद्धि होती रही, तो मेट्रो प्रबंधन को अपनी योजना और कोरोना से सुरक्षा उपायों में बदलाव करना पड़ेगा।

जिस तरह मेट्रो प्रबंधन ने कोरोना से बचाव के व्यापक इंतजाम किए हैं, वह यात्रियों को भा रहा है। यही वजह है कि यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में जहां मेट्रो प्रबंधन को नए सिरे से योजना बनाने और तैयारियां करने की आवश्यकता है, वहीं यात्रियों को भी यह समझना चाहिए कि मेट्रो का इस्तेमाल अतिआवश्यक स्थिति में ही करें। मेट्रो के प्रबंध निदेशक ने बीते दिनों लोगों से अपील भी की थी कि वे आवश्यकता पड़ने पर ही मेट्रो में सफर करें और सुबह व शाम के व्यस्त समय में मेट्रो के प्रयोग से बचें। इससे जहां एक ओर व्यस्त समय में जरूरतमंद लोग ही मेट्रो में सुरक्षित सफर कर सकेंगे वहीं, इससे कोरोना से बचाव के उपायों का भी प्रभावी तरीके से पालन हो सकेगा।

दिल्लीवासियों को मेट्रो प्रबंधन की अपील पर गौर करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि व्यस्त समय में मेट्रो के इस्तेमाल से बचें। इससे मेट्रो यात्रियों के लिए सुरक्षित बनी रहेगी और सभी का सफर सुखद होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती