न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तीन तलाक : दिल्ली में पत्नी को वॉट्सऐप पर दिया तलाक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

तीन तलाक (Triple Talaq) से जुड़ा एक ताजा मामला दिल्ली (Delhi) से सामने आया है। पुलिस ने आजाद मार्केट से एक व्यक्ति को तीन तलाक (Triple Talaq) देने के मामले में गिरफ्तार किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Aug 2019 11:39:56

तीन तलाक : दिल्ली में पत्नी को वॉट्सऐप पर दिया तलाक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

तीन तलाक (Triple Talaq) से जुड़ा एक ताजा मामला दिल्ली (Delhi) से सामने आया है। पुलिस ने आजाद मार्केट से एक व्यक्ति को तीन तलाक (Triple Talaq) देने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुस्लिम महिला एक्ट 2019 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। रायमा याहिया (29) ने बाड़ा हिंदू राव में शिकायत दर्ज करवाई थी। रायमा का कहना है कि उसकी शादी अतिर शमीम से 24 नवंबर 2011 को हुई थी। 23 जून को अतिर शमीम ने वॉट्सऐप पर तीन तलाक का फतवा जारी कर दिया।

उत्तर प्रदेश से सामने आए कई मामले

- उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कन्नौज (Kannauj) में एक महिला को कथित तौर पर उसके पति ने दहेज की मांग को लेकर तीन तलाक (Triple Talaq) दे दिया। अब पुलिस ने इस मामले में तलाक देने वाले के परिवारवालों पर केस दर्ज कर लिया है। मामला जिले के छिबरामऊ इलाके का है। पीड़िता शाजिया बानो ने बताया कि पति नया बिजनेस शुरू करने के लिए पैसे मांग रहे थे। उन्होंने एक लाख रुपए की मांग की थी। इसके लिए उन्होंने कई बार मुझे मारा भी। शाजिया के पिता राहत खान ने कहा कि हम उनकी मांगों को पूरा कर पाने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा, 'बेटी के ससुराल वालों ने एक लाख रुएप, बुलेट मोटर साइकिल और सोने की चेन की मांग की थी। जब इस बात का मुझे पता चला तो मैंने कह दिया कि मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं। इसके बाद उन लोगों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मैंने उसे वापस घर बुला लिया। बेटी के पति घर आए और दोबारा पैसे की मांग की।' राहत खान ने आगे कहा, 'जब मैंने पैसे और उनकी मांग को पूरा करने से मना कर दिया तब उसने कहा कि वह इसे साथ नहीं रखेगा और तीन तलाक दे दिया। इसके साथ ही उसने इस मामले में केस दर्ज नहीं कराने की धमकी भी दी।'

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से पिछले 24 घंटों के भीतर तीन तलाक के तीन नए मामले सामने आए हैं।

- पहले मामले में, एक 26 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति मोहम्मद राशिद ने अपनी 17 साल की पत्नी चांद बीवी को तीन तलाक दिया था, क्योंकि वह अनपढ़ थी और खाना पकाना नहीं जानती थी। गुरुवार को चांद अपने पति मोहम्मद राशिद सुबह का नाश्ता नहीं दे सकी, जिससे राशिद नाराज हो गया और उसने कथित तौर पर अपनी बीवी की पिटाई की और उसे 'तीन तलाक' दे दिया। इस मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, लेकिन राशिद अपनी बात पर अड़ा रहा और उसने दोबारा तीन तलाक कहा।

- दूसरी घटना शेखूपुरा इलाके से अक्सीर बानो (26) और मुश्तजाब खान के बीच बताई गई। इन दोनों का निकाह पांच साल पहले हुआ था और इनका दो साल का एक बेटा भी है। दहेज की मांग पूरी न करने के चलते अक्सीर को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। उसने अपने पति के खिलाफ दहेज का मामला दर्ज किया और फिलहाल यह मुद्दा अदालत में है।

- तीसरा मामला सिरौली से सामने आया है, जहां करीब ग्यारह साल पहले गुलिस्तां (35) का निकाह मोहम्मद लायक के साथ हुआ। इनके तीन बच्चे भी हैं। गुलिस्तां को जुलाई में घर छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया। लायक को 7 अगस्त के दिन काउंसिलिंग के लिए उपस्थित होने के लिए कहा गया जहां उसने काउंसलर को बताया कि उसने अपनी पत्नी को तलाक उस वक्त दिया था, जब इस पर यह कानून लागू नहीं था।

बता दें कि हाल ही संसद से मुस्लिम महिला (विवाह अधिकारों की सुरक्षा) विधेयक, 2019 पास हुआ था। इस बिल के मुताबिक, अब तीन तलाक आपराधिक हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका