न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में, तापमान में आई गिरावट से मौसम वैज्ञानिक भी हैरान

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सोमवार को कड़ाके की सर्दी ने लोगों को बेहाल कर दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 31 Dec 2019 8:52:24


दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में, तापमान में आई गिरावट से मौसम वैज्ञानिक भी हैरान

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीत लहर का कहर जारी है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सोमवार को कड़ाके की सर्दी ने लोगों को बेहाल कर दिया। मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वही सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में तापमान में आई ऐसी गिरावट ने मौसम वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है।

मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में इस साल दिसंबर 1901 के बाद सबसे सर्द महीना और सोमवार सबसे सर्द दिन रहा। दिल्ली में सफदरजंग क्षेत्र दिन का अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके पहले दो जनवरी 2013 को दिल्ली का अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस था, यह 1951 के बाद सबसे कम था।

delhi weather,temperatures,flights,train running status,rainfall,cold,winter,news,news in hindi

दिल्ली में सोमवार को भीषण कोहरे और धुंध की गहरी परत के कारण सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। वही खराब मौसम का असर हवाई उड़ानों और ट्रेनों पर पड़ा है। अब तक 40 उड़ानें रद्द हुई हैं और 21 को डायवर्ट किया गया, जबकि 450 उड़ानों में देरी है। वहीं, 34 ट्रेनें देरी से चल रही है।

घने कोहरे के कारण दिल्ली की ओर आने वाली करीब 34 ट्रेनों में तय समय से एक से 7 घंटे की देरी से चल रही है। प्रमुख ट्रेनें, जैसे महाबोधि एक्सप्रेस (गया-नई दिल्ली एक्सप्रेस) अपने तय समय से 10 घंटे की देरी से चल रही है। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस अपने तय समय से 5 घंटे देर से चल रही है और नंदा देवी एक्सप्रेस भी करीब 4 घंटे की देरी से चल रही है।

निजी एयरलाइंस जैसे इंडिगो और विस्तारा ने सोमवार को अपने यात्रियों के लिए यात्रा एडवाइजरी जारी की, जिसमें कहा गया कि राष्ट्रीय राजधानी से उड़ान भरने वाली कई विमान खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण प्रभावित हुई हैं।

विस्तारा ने भी कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के लिए और राष्ट्रीय राजधानी से होने वाली उनकी उड़ानें प्रभावित हुई हैं। विस्तारा ने कहा कि दिल्ली में घने कोहरे और कम के कारण दिल्ली से अराइवल/डिपार्चर में देरी हो रही है, जिसकी वजह से पूरा नेटवर्क प्रभावित हो रहा है।

वहीं, एयरलाइंस स्पाइसजेट ने भी अपने यात्रियों से कहा था कि दिल्ली के लिए और दिल्ली से अपने उड़ान स्टेटस को ट्रैक करते रहे। एयरलाइन ने ट्वीट किया कि दिल्ली में खराब मौसम के कारण सभी अराइवल/डिपार्चर और उनके बाद की उड़ाने प्रभावित हुई हैं। यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि अपने उड़ान का स्टेटस देखते रहें।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, हवाओं ने अपनी दिशा उत्तर से पूर्व की ओर बदली। हालांकि, हवाओं की कम गति के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हवाओं की कम गति के साथ ही हवा में मौजूद नमी के कारण ठंड बहुत अधिक हो गई है। इसके साथ ही सोमवार को दिन भर कोहरा भी बना रहा, इस कारण भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इन सभी परिस्थितियों के कारण दिन का अधिकतम तापमान रेकॉर्ड कम दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी का कहना था कि हमारे लिए सबसे चौंकानेवाली बात रही कि दिन भर घना कोहरा छाया रहा। पूर्वानुमान में हमने सुबह के वक्त कोहरे की उम्मीद की थी, लेकिन दिन भर घना कोहरा छाए रहने से हम भी हैरान हैं।

दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर भी खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है। दिल्ली में सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 448 पर था।

मौसम विभाग की उत्तर क्षेत्रीय पूर्वानुमान इकाई के प्रमुख डा कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सर्दी की मौजूदा स्थिति में अगले 24 घंटों तक कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका