न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CAA Protest: दिल्ली में हिंसा, पांच दिनों में 1500 करोड़ रुपये से अधिक का हुआ नुकसान

नागरकिता संशोधन कानून को लेकर हो रहे विरोध के चलते दिल्ली के बाजारों का बिजनस बुरी तरह से चरमरा गया है। रिपोर्ट की माने तो बाजारों का 1500 करोड़ रुपये से भी अधिक का घाटा हो चुका है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Dec 2019 8:39:16

CAA Protest: दिल्ली में हिंसा, पांच दिनों में 1500 करोड़ रुपये से अधिक का हुआ नुकसान

नागरकिता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली में उग्र प्रदर्शन हुए। जामा मस्जिद इलाके में जुमे की नमाज के दौरान भारी तादाद में भीड़ ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर रावण भी वहां मौजूद थे। भीम आर्मी जंतर-मंतर तक मार्च निकालना चाहती थी, लेकिन पुलिस ने उसे इसकी इजाजत नहीं दी। यहां 12 थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी और फ्लैग मार्च भी निकाला। डीएमआरसी ने 6 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए। दिनभर शांतिपूर्ण ढंग से हुआ प्रदर्शन शाम होते-होते उग्र हो गया। दिल्ली गेट पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की और आगजनी की। यहां पुलिस ने वाटरकैनन और आंसूगैस का इस्तेमाल कर भीड़ को खदेड़ा।

बाजारों का 1500 करोड़ रुपये से अधिक का हुआ नुकसान

नागरकिता संशोधन कानून को लेकर हो रहे विरोध के चलते दिल्ली के बाजारों का बिजनस बुरी तरह से चरमरा गया है। रिपोर्ट की माने तो बाजारों का 1500 करोड़ रुपये से भी अधिक का घाटा हो चुका है। दिल्ली में लगातार बिगड़ते माहौल से ना केवल रिटेल मार्केट प्रभावित हो रहा है, बल्कि थोक बाजार भी औंधे मुंह गिर रहे हैं। सबसे ज्यादा असर थोक बाजारों पर पड़ रहा है। यहां से अन्य राज्यों के व्यापारी माल ले जाते हैं लेकिन जब से दिल्ली में बवाल शुरू है, तब से दूसरे राज्यों के व्यापारियों का यहां आना लगभग बंद हो गया है। पांच दिनों में ही दिल्ली की मार्केट पर कम से कम 60 फीसदी तक बिजनेस मंदा हो गया है।

दिल्ली-6 के बाजारों की बात की जाए तो यहां की स्थिति लगातार डाउन हो रही है। जामिया और सीलमपुर-जाफराबाद हिंसा के बाद से ही बाहर के व्यापारियों ने दिल्ली का रुख करना छोड़ दिया था। दिल्ली-6 में ही चांदनी चौक, भगीरथ प्लेस, सदर बाजार, सीताराम बाजार, चावड़ी बाजार, दरीबा, कूचामहाजनी, नया बाजार और पहाड़गंज जैसे बड़े बाजार हैं। ये दिल्ली के सबसे बड़े थोक के आजार हैं। अब यहां बाहरी राज्यों के व्यापारियों ने आना छोड़ दिया है। दंगे भड़कने के डर से लोकल ग्राहक भी इन बाजारों में जाने से परहेज कर रहे हैं।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल का भी कहना है कि इन विरोध-प्रदर्शनों की वजह से दिल्ली के बाजारों की हालत लगातार बुरी होती जा रही है। उनका कहना है कि दिल्ली में हर दिन 500 करोड़ रुपये का बिजनस होता है। इसमें 60 फीसदी तक की गिरावट नजर आ रही है। कुछ बाजार तो ऐसे हैं, जहां ग्राहक देखने को ही नहीं मिल रहे हैं। 15 दिसंबर को जामिया हिंसा के बाद शुक्रवार 20 दिसंबर तक कम से कम 1500 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो स्थिति बहुत बुरी होने वाली है। दिल्ली में क्रिसमस और नए साल की पार्टियों के लिए जो आयोजन होते थे, उन पर भी काफी असर पड़ सकता है।

दिल्ली में दंगे रोकने के लिए दिल्ली पुलिस यूपी और हरियाणा पुलिस से बात करके लगभग हर रात बॉर्डरों पर कड़ा पहरा दे रही है। इस वजह से सड़क मार्ग से भी माल ढोने के काम में समय अधिक लग रहा है। बाजारों में मंदी होने से यहां काम करने वाले हजारों कर्मचारियों की रोजी-रोटी पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ा है। यहां ज्यादातर लोग ऐसे हैं, जो हर दिन कमाते हैं और खाते हैं लेकिन बाजारों में ग्राहकों के नदारद होने से हर वर्ग को समस्या हो रही है।

बता दे, नागरकिता संशोधन कानून को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है। केरल के 4 जिलों में हाईअलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश में भी मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत