न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली / सूनी सड़क पर ट्रैफिक पुलिस ने डॉक्टर के 10 दिन में काट दिए 19 चालान

दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस कैमरों के जरिए ही लोगों के धड़ाधड़ चालान काटने में लगी हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Apr 2020 10:47:46

दिल्ली / सूनी सड़क पर ट्रैफिक पुलिस ने डॉक्टर के 10 दिन में काट दिए 19 चालान

कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरे देश में लॉकडाउन चल रह है। ऐसे में सड़कों से आम लोगों की गाड़ियां नदारद हैं। ऑटो, टैक्सी व अन्य कमर्शल वाहन भी नहीं चल रहे हैं। नतीजन, जिन सड़कों पर कभी दिनरात जाम लगा रहता था, आज वो सूनी पड़ी हुई हैं। इसी को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने भी ज्यादातर जगहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल बंद कर दिए हैं और उन्हें ब्लिंकिंग मोड पर डाल दिया है। सड़कों पर केवल वही लोग निकल रहे हैं, जो अनिवार्य सेवाओं से जुड़े हुए हैं। इनमें डॉक्टर्स, नर्सें, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी, पत्रकार, सिविल डिफेंस वॉलंटियर, एमसीडी के कर्मचारी, बैंक कर्मचारी और लोगों तक राशन, खाना और अन्य जरूरत का सामान पहुंचा रहे लोग शामिल हैं।

traffic challan during lockdown,system error for traffic challan,lockdown in delhi,emergency services in lockdown,coronavirus,news,news in hidi

कैमरे की मदद से काट रहे है चालान

लेकिन इस बीच दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस कैमरों के जरिए ही लोगों के धड़ाधड़ चालान काटने में लगी हुई है। दरअसल, संकट के इस समय में जहां अधिकतर लोगों को किसी इमरजेंसी के चलते एक जगह से दूसरी जगह जाना पड़ रहा है, वहीं अपनी ड्यूटी पर या किसी जरूरी काम से निकले लोग भी ज्यादा देर बाहर नहीं रहना चाहते और जल्द से जल्द अपने गंतव्य पर पहुंचना चाहते हैं, लेकिन इसकी उन्हें बड़ी भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस आजकल कैमरों के जरिए ही लोगों के ओवर स्पीडिंग की वजह से धड़ाधड़ चालान काटने में लगी हुई है। ट्रैफिक पुलिस की इस सख्ती की मार झेल रहे लोग अब सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। इनमें सबसे आगे वो डॉक्टर्स हैं, जिनके ट्रैफिक पुलिस धड़ाधड़ चालान काट रही है।

जीटीबी नगर के राजन बाबू टीबी हॉस्पिटल में कॉम करने वाले डॉक्टर हैदर अली को ट्रैफिक पुलिस ने 10 दिन के अंदर ओवर स्पीडिंग के 19 चालान काटकर भेज दिए। इन सभी चालानों की एवज में उन्हें दो-दो हजार रुपये का जुर्माना भी भरने के लिए कहा गया है। इनमें अधिकतर चालान आउटर रिंग रोड पर मुकरबा चौक के पास लगे स्पीड कैमरों के जरिए काटे गए हैं, जबकि कुछ चालान पीरागढ़ी चौक और मिलेनियम पार्क के पास रिंग रोड पर भी काटे गए हैं। डॉ अली रोहिणी में रहते हैं और वहां से रोज अपनी गाड़ी से अस्पताल जाते हैं।

traffic challan during lockdown,system error for traffic challan,lockdown in delhi,emergency services in lockdown,coronavirus,news,news in hidi

सोशल मीडिया के जरिए शिकायत

रोज-रोज कट रहे चालानों से तंग आकर उन्होंने अब केंद्रीय गृह मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से लेकर तमाम नेताओं और मंत्रियों तक सोशल मीडिया के जरिए इसकी शिकायत करते हुए कहा है कि हम लोग डॉक्टर हैं और आपदा के इस समय में अपनी जान हथेली पर रखकर ड्यूटी कर रहे हैं। हमें कई बार जल्दी में एक जगह से दूसरी जगह जाना पड़ता है, लेकिन दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस के दर्जन के हिसाब से रोज हमारे चालान काट रही है।

वहीं उनके एक अन्य साथी डॉ मकबूल खान के साथ भी ऐसा ही हो रहा है और उनके भी ट्रैफिक पुलिस अब तक कई चालान काट चुकी है। उन्होंने भी सोशल मीडिया के जरिए तमाम नेताओं मंत्रियों और अधिकारियों तक अपनी गुहार पहुंचाई है। उन्होंने कहा है कि पहले हम गाड़ी से जाते ही नहीं थे, लेकिन अभी मेट्रो बंद होने की वजह से हमें घर से गाड़ी चलाकर अस्पताल आना-जाना पड़ रहा है और हम कोई बहुत ज्यादा ओवर स्पीडिंग भी नहीं कर रहे, लेकिन इसके बावजूद हमारे चालान काटे जा रहे हैं। यहां तक कि मेरे एक साथी का तो किंग्स्वे कैंप के पास ऐसी जगह रेड लाइट जंपिंग का चालान काट दिया गया, जहां सिग्नल ही आजकल बंद कर रखा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ