न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की दूसरी कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, अस्पताल में रहेंगे भर्ती

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की दूसरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह फिलहाल राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Jun 2020 10:10:11

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की दूसरी कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, अस्पताल में रहेंगे भर्ती

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की दूसरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह फिलहाल राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती हैं। सत्येंद्र जैन को सांस लेने में दिक्कत और बुखार के चलते मंगलवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सत्येंद्र जैन का एक कोरोना टेस्ट पहले भी हो चुका है और ये निगेटिव आया था। वहीं, आप विधायक आतिशी मर्लेना को भी होम क्वारैंटाइन रखा गया है, क्योंकि उनमें कोरोना के लक्षण मिले हैं।

सत्येंद्र जैन का बुखार अब कम है, लेकिन उन्हें सांस लेने में थोड़ी परेशानी हो रही है। मंगलवार को हुई जांच में सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, लेकिन बुधवार को उनकी दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सत्येंद्र जैन ने खुद बीते दिन ट्वीट कर अपनी तबीयत बिगड़ने की जानकारी भी दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि तेज बुखार और सांस लेने में हो रही दिक्कत के बाद मुझे अस्पताल में भर्ती किया गया है। मैं आपको ताजा जानकारी देता रहूंगा। इस बीच, आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें घर में क्वारैंटाइन किया गया है। बताया जा रहा है कि उनमें कोरोना के शुरुआती लक्षण हैं। आतिशी पार्टी की तीसरी विधायक हैं, जो कोरोना संक्रमित हुई हैं।आतिशी कोरोना के मामलों को लेकर हेल्थ डिपार्टमेंट के साथ काम कर रही थीं। 11 जून को हेल्थ डिपार्टमेंट का एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद आतिशी ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया था। इससे पहले करोल बाग विधायक विशेष रवि और पटेल नगर विधायक राजकुमार आनंद भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन लगातार बैठकों में हिस्सा ले रहे थे। बीते दिनों भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य अधिकारियों के साथ लगातार कई बैठकें कीं, तब सत्येंद्र जैन बतौर स्वास्थ्य मंत्री उस बैठक में मौजूद थे। करीब 1 घंटा 20 मिनट तक चली इस मीटिंग में कई अहम फैसले लिए गए थे। इस मीटिंग में दिल्ली में टेस्टिंग में तेजी लाने का भी फैसला किया गया था। गृह मंत्री की यह बैठक इस मायने में भी खास थी, क्योंकि राजधानी में कोरोना के कारण बिगड़ते हालात के पीछे केंद्र, राज्य और एमसीडी प्रशासन के बीच उचित तालमेल न होने की बातें सामने आती रही थीं। इसके अलावा सत्येंद्र जैन दिल्ली की स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी लगातार ध्यान दे रहे थे।

इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में कोरोना के लक्षण मिले थे। इसके बाद सावधानी के तौर पर वे आइसोलेशन में चले गए थे। तीन दिन के लिए उनकी सारी मीटिंग रद्द कर दी गई थी। यह जानकार आप सांसद संजय सिंह ने ट्विटर पर सभी के साथ साझा की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका