न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजधानी दिल्ली में सुधरने लगे हालात, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बोले- क्रेडिट कोई भी ले ले

सत्येंद्र जैन ने कहा, दिल्ली में 1 हजार 142 नए केस सामने आए हैं। अब तक कुल 1 लाख 29 हजार 531 केस की पुष्टि हुई है। वहीं, 2 हजार 137 लोग ठीक हुए हैं जो एक तरीके से दोगुना है। दिल्ली में 12 हजार 657 एक्टिव केस हैं।'

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 26 Jul 2020 3:17:51

राजधानी दिल्ली में सुधरने लगे हालात, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बोले- क्रेडिट कोई भी ले ले

राजधानी दिल्ली में लगातार नए मिलने वाले मरीजों की गिनती में गिरावट आ रही है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि अब सूबे में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ी है। सत्येंद्र जैन ने कहा, 'दिल्ली में 1 हजार 142 नए केस सामने आए हैं। अब तक कुल 1 लाख 29 हजार 531 केस की पुष्टि हुई है। वहीं, 2 हजार 137 लोग ठीक हुए हैं जो एक तरीके से दोगुना है। दिल्ली में 12 हजार 657 एक्टिव केस हैं।'

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया, 'दिल्ली में डेढ़ महीने से प्रोग्रेस ठीक चल रही है। पॉजिटिविटी रेट भी 5% रह गया है। एक समय में 30% से भी ज्यादा पॉजिटिविटी रेट था। देश का पॉजिटिविटी रेट 10% से ज्यादा है और दिल्ली में 5% के करीब है। जब दिल्ली में 30% था, उस समय देश मे 3-4% होता था।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली में कोरोना मामलों में भले ही गिरावट आई है लेकिन फिर भी सतर्क रहने की जरूरत है। हम ढिलाई नहीं बरत सकते। हमने कई प्रयास किए हैं। आगे बोलते हुए मंत्री ने कहा कि होम आइसोलेशन में हमने मरीजों को ऑक्सीमीटर दिया। यह सबसे अच्छी बात थी कि इस कारण लोग खुद से ऑक्सीजन लेवल चेक कर पाए।

होम आइसोलेशन में पूरे इलाज को गिनवाते हुए जैन ने कहा, 'मरीजों को पल्स ऑक्सीमीटर दिए गए, ये बहुत बड़ी राहत की चीज थी कि अपना ऑक्सीजन लेवल खुद से चेक कर सकते हैं। अगर ऑक्सीजन लेवल 90 से नीचे आए तो आप अस्पताल चले जाइए। अस्पतालों में बेड्स के इंतजाम किए गए। आज अस्पतालों में सिर्फ 18% बेड पर मरीज हैं। लोगों को तसल्ली है कि घर पर हूं अगर तबीयत खराब हुई तो अस्पताल चले जाएंगे। बेड मिल जाएगा। जनता का मीडिया ने फीडबैक लिया और हमने चीजों को ठीक किया।'

दिल्ली में मरीजों के कम होने का क्रेडिट लेने के सवाल पर सत्येंद्र जैन ने कहा, 'क्रेडिट कोई भी ले इससे क्या फर्क पड़ता है। मैं तो कहता हूं कि दिल्ली बिल्कुल ठीक हो जाए और 100% क्रेडिट उनका।'

रैपिड टेस्टिंग पर सत्येंद्र जैन ने कहा, 'रैपिड में जो पॉजिटिव आते हैं वो कंफर्म पॉजिटिव हैं। उसमें कोई गलत पॉजिटिव नहीं है। जो निगेटिव हैं उनमें से जिनमें लक्षण हैं उनका RT-PCR टेस्ट तुरंत किया जाता है। अब विज्ञान के हिसाब से RT-PCR में भी कुछ लोग रह जाते हैं, 100% नहीं निकल पाते। गलत पॉजिटिव नहीं होते, गलत निगेटिव उसमें भी आते हैं।'

दिल्ली की स्थिति कैसे बेहतर हो रही है? स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, 'सबसे बड़ा सूचक है हॉस्पिटल। जो बीमार होगा अस्पताल पहुंचेगा। हॉस्पिटल में बेड पर लेटे हुए मरीजों की संख्या जो एक महीना पहले थी उससे अब आधी भी नहीं है। ये एक बड़ा सूचक है। टेस्टिंग सूचक नहीं है, अगर आपको लक्षण हैं। हमने कहा है- अस्पताल में जाइए आपको एडमिट कर लिया जाएगा।' कंटेनमेंट जोन क्यों बढ़ रहे हैं तो जैन बोले- वो नियम के हिसाब से बढ़ रहे हैं। कई जगह पर 2 या 3 केस भी होते हैं तो उन्हें कंटेनमेंट जोन बना दिया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज