न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन में दिखे कोरोना के लक्षण, अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए है जिसके बाद उन्हें राजधानी के राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Jun 2020 10:30:08

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन में दिखे कोरोना के लक्षण, अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए है जिसके बाद उन्हें राजधानी के राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैन को कल रात ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। उन्हें बुखार है और सांस लेने में भी तकलीफ है। जैन का कोरोना का टेस्ट भी कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बता दें कि दिल्ली कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में हैं। यहां कोरोना के अब तक 42 हजार से ज्यादा केस आ चुके हैं।

जानकारी के अनुसार बीते दो-तीन दिन से उनकी तबीयत ख्रराब थी और तकलीफ बढ़ने पर उन्हें राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सत्येंद्र जैन ने ट्वीट कर बताया है कि, तेज बुखार और ऑक्सीजन के स्तर में गिरावट के चलते मैं बीती रात राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में भर्ती हुआ हूं। मैं आप लोगों को अपने विषय में अपडेट करता रहूंगा।

राजीव गांधी अस्पातल की ओर से सत्येंद्र जैन को लेकर बयान आया है कि, स्वास्थ्य मंत्री का सैंपल ले लिया है, अस्पताल में ही जांच की सुविधा है। अभी उनकी हालत स्थिर है और कोरोना के लक्षण मानकर चल रहे हैं। रिपोर्ट आते ही आगे का ट्रीटमेंट शुरू होगा। सत्येंद्र जैन ऑक्सीजन बेड पर हैं क्योंकि उन्हें बीच-बीच में इसकी जरूरत पड़ रही है।

सत्येंद्र जैन पिछले कई दिनों से दिल्ली में कोरोना की तैयारियों को लेकर बैठक कर रहे थे। वह खुद कह चुके हैं कि दिल्ली में कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो गया है। हालांकि केंद्र सरकार इस बात से साफ इनकार कर चुकी है।

जैसा कि जानकारी मिली है कि सत्येंद्र जैन की तबीयत बीते दो-तीन दिन से खराब है तो ऐसे में अगर उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो यह बेहद चिंता का विषय है। रविवार को ही वह गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बुलाई बैठक में गए थे और तमाम लोगों के संपर्क में आए थे। इस बैठक में केजरीवाल से लेकर अमित शाह, अनिल बैजल व तमाम अधिकारी भी मौजूद थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका