न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली के स्कूलों में लगेंगे 1.46 लाख सीसीटीवी कैमरे, कुल लागत 597.51 करोड़ रुपये

दिल्ली के लोक निर्माण विभाग के मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राज्य के 1,000 से अधिक सरकारी स्कूलों में अगले छह महीनों में 1.46 लाख सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 17 May 2018 2:29:34

दिल्ली के स्कूलों में लगेंगे 1.46 लाख सीसीटीवी कैमरे, कुल लागत 597.51 करोड़ रुपये

दिल्ली के लोक निर्माण विभाग के मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राज्य के 1,000 से अधिक सरकारी स्कूलों में अगले छह महीनों में 1.46 लाख सीसीटीवी कैमरे लगेंगे, जिनकी कुल लागत 597.51 करोड़ रुपये होगी। ये सीसीटीवी कैमरे शौचालयों को छोड़कर कक्षाओं और खुले स्थानों में लगाए जाएंगे।

जैन ने कहा कि निविदा जारी कर दी गई है और सात से आठ कंपनियों ने बोली प्रक्रिया में भाग लिया। उन्होंने कहा कि 1,46,800 सीसीटीवी कैमरे 1,028 नगरीय सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे। जैन ने कहा कि कुल राशि में से 385.85 करोड़ रुपये परियोजना के क्रियान्वयन पर व्यय होंगे, 57.69 करोड़ रुपये कैमरों के रखरखाव तथा 154.97 करोड़ रुपये स्कूलों को इंटरनेट सुविधा देने पर खर्च होंगे। इस परियोजना को दिल्ली सरकार की व्यय वित्त कमेटी ने मंजूरी दी है।

सीसीटीवी की रिकॉर्डिग प्रत्येक स्कूल में सुरक्षित रखी जाएगी और 30 दिनों के बाद स्वत: नष्ट हो जाया करेगी। अभिभावकों को एक आईडी और पासवर्ड जारी किया जाएगा जिसकी सहायता से वे रिकॉर्डिग देख सकेंगे।

वहीं, शहर में महिलाओं की सुरक्षा के उद्देश्य से 1.4 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने की परियोजना दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल अनिल बैजल के बीच नया विवाद बनकर उभरी है। बैजल ने इस परियोजना की जांच के लिए एक समिति गठित की है जबकि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने उपराज्यपाल को इस परियोजना से दूर रहने के लिए कहा है। प्रदेश सरकार ने आरोप लगाया है कि समिति का गठन परियोजना में विलंब करने के लिए हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल

सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला

'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई

पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा

कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर

अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी

धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके

जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन