न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

11 और 12 नवंबर को दिल्ली की जनता को मिलेगी ऑड-ईवन में छूट!

दिल्ली के सिख समुदाय ने गुरुपर्व और नगर कीर्तन के दौरान दिल्ली सरकार से ऑड-ईवन (Odd Even) से छूट की मांग की है। दिल्ली सरकार इस मांग पर गंभीरता से विचार कर रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Nov 2019 10:06:23

11 और 12 नवंबर को दिल्ली की जनता को  मिलेगी ऑड-ईवन में  छूट!

श्री गुरु नानक देव जी का 550 वां प्रकाश पर्व पूरी दुनिया में बहुत बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। दिल्ली में रहने वाले सिख सुमदाय के लोगों के लिए भी ये एक ऐतिहासिक और महत्त्वपूर्ण मौका है। 11 नवंबर को पूरे शहर में भव्य नगर कीर्तन की तैयारियां हो रही है जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के हिस्सा लेने की संभावना है। इस मौके पर 11 और 12 नवंबर को लाखों लोग पूरे शहर के अलग-अलग गुरुद्वारों में भी जाएंगे। इस खास मौके के लिए दिल्ली के सिख समुदाय ने गुरुपर्व और नगर कीर्तन के दौरान दिल्ली सरकार से ऑड-ईवन (Odd Even) से छूट की मांग की है। दिल्ली सरकार इस मांग पर गंभीरता से विचार कर रही है।

दरअसल गुरु नानक देव जी के जन्म के 550 साल होने पर दिल्ली में बड़े आयोजन होने हैं दिल्ली-एनसीआर में रह रहे सिख समुदाय के बड़े पैमाने पर मौजूद लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए तिलक नगर विधायक जरनैल सिंह के नेतृत्व में सिख प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से मिलकर अपनी मांग रखी है।

पूरे दिल्ली से भी कई लोगों ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के पास मांग रखी है कि गुरुपर्व व नगर कीर्तन के दौरान संगतो की आसानी के लिए 2 दिन तक ऑड-ईवन में छूट मिले। बुधवार को पहुंचे प्रतिनिधिमंल को कैलाश गहलोत ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली सरकार की तरफ़ से आप सभी को गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। केजरीवाल इस प्रकाश पर्व पर 11 व 12 नवंबर को ऑड-ईवन से छूट देने के लिए सकारात्मक विचार कर रही है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से मिलने के बाद विधायक जरनैल सिंह ने ट्ववीट कर कहा कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी के संज्ञान में लाकर जल्द ही उचित कार्यवाही के लिए परिवहन मंत्री जी ने आश्वस्त किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत